फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There will be power outage in many colonies of the city today

Rohtak News: शहर की कई कॉलोनियों में आज रहेगी बिजली बाधित

Thu, 24 Jul 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 24 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
There will be power outage in many colonies of the city today
रोहतक। शहर की कई कॉलोनियों में वीरवार को 3 घंटे तक बिजली बाधित रहेगी। सुंदरपुर रोड के बरसी नगर एरिया में पुराने तार की जगह नई केबल लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9 बजे से दोपहर एक बरसी नगर, सुंदरपुर रोड, जेआर किसान कॉलेज और गैस गोदाम की सप्लाई बंद रहेगी। 11 केवी ग्रीन रोड फीडर की सामान्य मरम्मत के कार्य के लिए सुबह 8 से 11 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। इस कारण हरी नगर, शक्ति नगर, ग्रीन रोड, मस्त नाथ स्कूल, छोटू राम चौक, सिंचाई भवन, जिला विकास भवन, कैनाल रेस्ट हाउस, डीएलएफ कॉलोनी, प्रताप नगर, विजिलेंस थाना, शास्त्री नगर, आर्य नगर और डीसी निवास की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 8 से 10 बजे तक लाढ़ोत रोड, हैफेड रोड उत्तम विहार, टोल प्लाजा, मिल्क प्लांट, लक्ष्मी नगर, चमरिया, नशीरपुर, साई बॉक्सिंग हॉल, सनसिटी हाइट्स, विशाल नगर, सुपवा, राजीव गांधी खेल परिसर, पानीपत रोड और पीरबोधी सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं, 11 केवी गोहाना रोड फीडर पर पुरानी केबल की जगह नई केबल डालने का कार्य किया जाएगा। इस कारण दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक छोटू राम नगर, सूर्य नगर, सुखपुरा चौक, राजेंद्र नगर और गोहाना रोड की सप्लाई बंद रहेगी। 11 केवी फीडर अस्थल बोहर पर मरम्मत कार्य के कारण सुबह 9 से दोपहर 12 तक फ्रेंड्स कॉलोनी, मस्तनाथ नगर, गढ़ी बोहर गांव की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed