फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There will be no power cut in drinking water supply, water will be available only for one hour

Rohtak News: पेयजल आपूर्ति में नहीं लगेंगे बिजली कट, एक घंटे ही मिलेगा पानी

Sun, 16 Jun 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 16 Jun 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
There will be no power cut in drinking water supply, water will be available only for one hour
रोहतक। शहर में पानी की समस्या एक बड़ी समस्या बन गई है। इसको लेकर अब प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। अब लोगों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बिजली निगम और जन स्वास्थ्य विभाग दोनों एक-दूसरे से समन्वय स्थापित करेंगे। बिजली कट के शेड्यूल के बारे में निगम को जनस्वास्थ्य विभाग को बताना होगा, ताकि उसी हिसाब से विभाग पानी की आपूर्ति का शेड्यूल बना सके। अब पानी की आपूर्ति के दौरान बिजली कट नहीं लगेंगे।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को एसडीएम ने तीनों जलघरों का निरीक्षण कर बूस्टर भी जांचे। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता व एसडीओ से टैंकों की क्षमता के बारे में जाना। बिजली कटों को लेकर मौके पर मौजूद बिजली निगम के जेई को विभाग से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। शनिवार को एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने बताया कि जलघर प्रथम में क्षमता के मुताबिक पानी उपलब्ध है। इससे रोजाना एक घंटे शहर की जलापूर्ति हो पाएगी। वहीं झज्जर रोड जलघर दो के सभी टैंक फुल हैं। इससे जुड़ी सभी कॉलोनियों में दो समय पानी दिया जाएगा। सोनीपत रोड वाटर वर्क्स तीन में आने वाले सेक्टर एरिया व बोहर गांव में पानी की सप्लाई एक समय ही दी जाएगी। कुछ निचले इलाकों में पड़ने वाले घरों में भी जलापूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन



आपात स्थिति के लिए रखी गई अतिरिक्त मोटर
भीषण गर्मी में मशीनरी पर अधिक दबाव पड़ रहा है। ऐसे में जल्दी गर्म होकर मोटर की खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। आपात स्थिति में लोगों को पानी की किल्लत न हो, इसके लिए विभाग ने पहले ही अतिरिक्त मोटर की व्यवस्था कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों जलघरों में है पर्याप्त पानी
सोनीपत रोड स्थित जलघर प्रथम, झज्जर रोड स्थित जलघर द्वितीय और बोहर स्थित जलघर तृतीय के टैंकरों में पानी की उपलब्धता का जायजा लिया। सभी बूस्टर कार्य करते हुए मिले। तीनों जलघरों के टैंकों में क्षमता अनुसार पानी मिला।


कटों से पहले विभाग को सूचना देगा निगम
बिजली निगम को कट लगाने से पहले जनस्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना पहले ही देनी होगी, ताकि जलघरों व बूस्टर से सप्लाई किया गया पानी कट के कारण रूक न जाए। कट के अनुसार जलापूर्ति का समय तय होगा। ऐसा नहीं होगा कि बिजली कट के दौरान विभाग जल आपूर्ति कर दे और पानी घरों तक पहुंचे ही नहीं।


बरसाती जल निकासी के लिए बदले जा रहे टूटे पाइप
महावीर पार्क में बरसाती पानी निकासी व बाढ़ की स्थिति से निपटने और उससे बचाव के लिए टूटे हुए पाइप बदले जा रहे हैं। नए पाइप लगने के बाद लीकेज आदि बंद हो जाएंगे और पानी निकासी की कोई समस्या नहीं आएगी। माल गोदाम रोड के जाम सीवरों को भी बड़ी मशीन लगाकर खोला जा रहा है। प्रशासन की ओर से दावा किया गया है कि तीन दिन में इस जाम की समस्या को दुरुस्त करा लिया जाएगा। वहीं रेलवे के पास ड्रेनेज का भी निरीक्षण किया।



वर्जन
जेएलएन से पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है यहां से पानी लिफ्ट किया जा रहा है। जेएलएन में 25 तक पानी आने की संभावना है। इसके बाद नहर से पानी ले लिया जाएगा।

-आशीष कुमार वशिष्ठ, एसडीएम

वर्जन
पानी पर्याप्त है। जलघर प्रथम में भी 13 फिट पानी है। ऐसे में पानी का पर्याप्त भंडारण है। शहर वासियों को जलापूर्ति में कोई कमी नहीं आएगी।
-तरुण गर्ग, कार्यकारी अभिंयता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed