फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There will be no meeting in the government guest house, only temporary stay

Rohtak News: सरकारी गेस्ट हाउस में नहीं होगी बैठक, केवल अस्थायी ठहराव

Mon, 09 Sep 2024 04:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
There will be no meeting in the government guest house, only temporary stay

विज्ञापन
रोहतक। विधानसभा चुनाव के दौरान सरकारी गेस्ट हाउस, विश्राम घर, डाक बंगला या सरकारी आवास का चुनावी सभा या बैठक के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता। केवल अस्थायी ठहराव हो सकेगा, उसमें भी दो से ज्यादा गाड़ी अंदर नहीं जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसा न करने पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। शहर में कैनाल रेस्ट हाउस व दिल्ली बाईपास चौक पर सर्किट हाउस प्रमुख हैं।
अजय कुमार ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते सरकारी विश्राम गृहों, डाक बंगलों या अन्य सरकारी आवासीय परिसरों का उपयोग करने का सत्ताधारी पार्टी या उसके उम्मीदवारों का एकाधिकार नहीं होगा। ऐसे परिसरों का उपयोग पार्टियों व उम्मीदवारों द्वारा निष्पक्ष ढंग से किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सिंचाई विश्राम गृह, सर्किट हाउस, डाक बंगला केवल अस्थायी ठहराव के लिए ही उपयोग में लाया जा सकता है। जिस व्यक्ति को परिसर में कमरा आवंटित किया गया है, उसे दो से ज्यादा वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि व्यक्ति द्वारा अधिक वाहनों का उपयोग किया जाता है तो विश्राम गृह के अंदर वाहन को जब्त करने की अनुमति होगी। एक व्यक्ति को 48 घंटे से ज्यादा कमरा इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी, बहरहाल किसी भी क्षेत्र में मतदान की तिथि के निकट 48 घंटे तक ऐसे परिसरों को फ्रीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed