{"_id":"668f36f1102469c4c402e00a","slug":"there-will-be-admission-till-20-in-graduation-studies-will-start-from-22-rohtak-news-c-17-1-roh1009-460835-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्नातक में 20 तक होंगे प्रवेश, 22 से शुरू होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्नातक में 20 तक होंगे प्रवेश, 22 से शुरू होगी पढ़ाई
Thu, 11 Jul 2024 07:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 में यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स, एमडीयू-सीपीएएस गुरुग्राम व संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित यूजी, पीजी, बीपीएड, एमपीएड व बीएड पाठ्यक्रमों का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूजी में प्रवेश 20 जुलाई तक होंगे। 22 जुलाई से पढ़ाई शुरू होगी।कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि सत्र 2024-25 में यूजी पाठ्यक्रमों के एडमिशन 20 जुलाई तक होंगे। यूजी पाठ्यक्रमों का (ओड सेमेस्टर) का फर्स्ट टीचिंग टर्म 22 जुलाई से 26 अक्टूबर तक रहेगा। दीपावली अवकाश 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रहेगा। दूसरा टीचिंग टर्म 4 नवंबर से 22 नवंबर तक रहेगा। परीक्षाएं 23 नवंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। शरदकालीन अवकाश 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रहेगा। यूजी पाठ्यक्रमों (इवन सेमेस्टर) का फर्स्ट टीचिंग टर्म 1 जनवरी 2025 से 8 मार्च तक रहेगा। होली अवकाश 9 मार्च से 16 मार्च तक रहेगा। दूसरा टीचिंग टर्म 17 मार्च से 30 अप्रैल तक रहेगा। परीक्षाएं 1 मई से प्रारंभ होंगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 30 जून तक रहेगा।
सत्र 2024-25 में पीजी पाठ्यक्रमों में एडमिशन 31 जुलाई तक होंगे। पीजी पाठ्यक्रमों का (ओड सेमेस्टर) का फर्स्ट टीचिंग टर्म एक अगस्त से 26 अक्तूबर तक रहेगा। दीपावली अवकाश 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रहेगा। दूसरा टीचिंग टर्म 4 नवंबर से 30 नवंबर तक रहेगा। परीक्षाएं 2 दिसंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। शरदकालीन अवकाश 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रहेगा। पीजी पाठ्यक्रमों (इवन सेमेस्टर) का फर्स्ट टीचिंग टर्म 1 जनवरी 2025 से 8 मार्च तक रहेगा। होली अवकाश 9 मार्च से 16 मार्च तक रहेगा। दूसरा टीचिंग टर्म 17 मार्च से 30 अप्रैल तक रहेगा। परीक्षाएं 1 मई से प्रारंभ होंगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 30 जून तक रहेगा।
इनकी विवि की वेबसाइट से ले जानकारी
कुलसचिव ने बताया कि बीपीएड पाठ्यक्रम, एमएड रेगुलर प्रोग्राम फॉर यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट, एमएड रेगुलर प्रोग्राम फॉर एफिलिएटेड कॉलेज/इंस्टीट्यूट तथा बीएड का भी सत्र 2024-25 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसकी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।