फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There will be a tough battle for admission in Law and English

लॉ और अंग्रेजी में दाखिले के लिए होगी कड़ी जंग

Fri, 10 Sep 2021 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
There will be a tough battle for admission in Law and English
एमडीयू में पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड प्रोग्राम के तहत विभिन्न कोर्सों के लिए इस बार 5026 आवेदन आए हैं। इस बार लॉ और अंग्रेजी में दाखिले के लिए तीखी जंग होने की उम्मीद है क्योंकि इनकी चुनिंदा सीटों के लिए काफी आवेदन आए हैं। इन कोर्सों में आवेदन की तारीख 31 अगस्त 2021 को समाप्त हो चुकी हैं। दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे या परीक्षा के जरिये, यह फैसला अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

लॉ के प्रति विद्यार्थियों का रुझान इस बार भी बरकरार है। पांच साल के एलएलबी ऑनर्स प्रोग्राम में 120 सीटें हैं और सबसे ज्यादा 1268 आवेदन आए हैं। एमडीयू के गुरुग्राम स्थित सीपीएएस कैंपस में भी एलएलबी ऑनर्स के लिए 559 आवेदन आए हैं। पांच साल के एमए अंग्रेजी ऑनर्स में 40 सीटें हैं और 313 आवेदन आए हैं। एमएससी मैथ के प्रति भी विद्यार्थियों का अच्छा रुझान है, इसकी 60 सीटों के लिए 616 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। एमकॉम ऑनर्स में 60 सीटें हैं और 392 आवेदन आए हैं। एमए इकोनॉमिक्स की 40 सीटों के लिए 175 विद्यार्थियों के बीच मुकाबला होगा। पांच वर्षीय एमबीए इंटिग्रेटेड को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, इसकी 130 सीटों के लिए 415 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। छह साल के मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स इंटिग्रेटेड की चुनिंदा 15 सीटों के लिए 95 विद्यार्थियों के बीच मुकाबला होगा। एमए लोक प्रशासन की 50 सीटों के लिए भी 197 विद्यार्थी मैदान में हैं। कुछ कोर्स ऐसे भी हैं, जिनके प्रति विद्यार्थियों का बहुत कम रुझान है। चार साल बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट में 60 सीटें हैं और सिर्फ 46 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है। पांच साल के मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटों पर 70 आवेदन आए हैं। चार साल बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटें हैं और 99 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed