फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There were blows in the school due to an altercation during the game

स्कूल में खेल के दौरान कहासुनी होने पर किए थे वार

Mon, 18 Jul 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
There were blows in the school due to an altercation during the game
रोहतक। कबूलपुर के सरकारी स्कूल में खेल के दौरान कहासुनी होने पर चाकू चले थे, जिसमें घायल युवक सौरभ व अतुल हालत अभी खतरे से बाहर नहीं हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घायल सौरभ के बयान पर पिता-पुत्र सहित आठ के खिलाफ तेजधार हथियार से वार करने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कबूलपुर गांव निवासी एवं पीजीआई थाने में तैनात एसपीओ अजित सिंह के बेटे सौरभ ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम को वह अपने दोस्त अजय, अंकित, नितेश व भूपेंद्र के साथ रिटोली-कबूलपुर गांव के सरकारी स्कूल के मैदान में खेल रहा था। करीब छह बजे मोहित, काकू, काकू का पिता नेले, काकू का भाई साहिल, हसीन, संते, टीनू व जोडिया उर्फ विशाल निवासी रिटौली भी आए हुए थे। खेल के दौरान उसकी जोडिया उर्फ विशाल से कहासुनी हो गई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। इसी बीच काकू ने अंकित के कोच पर चाकू से वार किया। इसके बाद काबू के भाई साहिल ने नितेश के पैर पर वार किया। जोडिया ने अजय की छाती में चाकू मारा, जबकि उसके पेट के पास मोहित ने चाकू मारा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। साथ ही भूपेंद्र कोच को जोडिया ने चाकू मारा, जबकि कालू ने अजय उर्फ अतुल के सिर में ईंट से वार किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed