फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There was a traffic jam in the city throughout the day, the police had to struggle

Rohtak News: शहर में दिनभर रहे जाम के हालात, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

Sat, 26 Jul 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 26 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
There was a traffic jam in the city throughout the day, the police had to struggle
फोटो नंबर- 37महिला कॉलेज मार्ग पर जाम के कारण लगी वाहनों की लंबी कतार। संवाद
नारनौल। सीईटी के दौरान महिला कॉलेज मार्ग, मेहता चौक, महावीर चौक, होंडा चौक सहित अनेक मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। इसके कारण परीक्षार्थियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि नई अनाज मंडी से परीक्षा केंद्रों पर शटल बस द्वारा परीक्षार्थियों को भेजा जा रहा था। वहीं हरियाली तीज का पर्व होने के कारण मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों पर चहल-पहल बनी हुई थी। जिस कारण जाम की स्थिति बनी रही। सबसे ज्यादा जाम की स्थिति महिला कॉलेज मार्ग पर बनी रही। जिन परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र महिला कॉलेज में था, उन्हें बस परीक्षा केंद्र से पहले ही उतार रही थी। जो परीक्षार्थी अपने स्वयं के साधन से आए थे उन्हें भी परीक्षा केंद्र तक का सफर पैदल ही तय करना पड़ा।
विज्ञापन

किला रोड से महिला कॉलेज जाने वाला मार्ग संकरा है और प्रमुख मार्ग होने के कारण दिन-भर चहल-पहल बनी रहती है। लेकिन सुबह की शिफ्ट में परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों और आवागमन करने वाले लोगों ने अपने वाहन सड़क किनारे खडे़ कर दिए। जिस कारण मार्ग पर जाम के हालात बन गए। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed