{"_id":"68e81d85c9ead94b6a0d14a2","slug":"there-was-a-fight-between-two-parties-over-removing-the-bike-and-stone-pelting-also-took-place-rohtak-news-c-17-roh1019-742356-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, पथराव भी हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, पथराव भी हुआ
विज्ञापन
52 : करतारपुरा में एकत्रित भीड़ को हटाती पुलिस। संवाद
रोहतक। करतापुरा में दुकान के आगे बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। झगड़े में प्रदीप नामक युवक घायल हो गया। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
शीला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा प्रदीप दुकान के बाहर खड़ा था। साथ ही वह खाना बना रही थी। नजदीक ही पड़ोसी संजय ने मीट की दुकान बना रखी है। संजय के बेटे अजय ने गलत तरीके से बाइक खड़ी कर रखी थी। जब अजय को बाइक हटाने के लिए कहा तो वह झगड़ा करने लगा।
प्रदीप ने रोका तो अजय ने अपनी बुआ बबली, उसके लड़के आकाश, भाई विवेक व अन्य को बुला लिया। इसके बाद अजय ने दुकान से तेजधार हथियार उठाकर प्रदीप को मारा। इस दौरान छतों से दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया। साथ ही घायल प्रदीप को पीजीआई में दाखिल कराया गया।