फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There is no shortage of money, tell the need, I will give: Devendra Babli

Rohtak News: पैसे की कमी नहीं, जरूरत बताओ मैं दूंगा ः देवेंद्र बबली

Tue, 13 Dec 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
There is no shortage of money, tell the need, I will give: Devendra Babli
पत्रकारों से बातचीत करते हरियाणा के ‌विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली। अमर उजाला
हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। चुने हुए प्रतिनिधि अपने गांव के विकास के लिए काम का हिसाब बनाकर लाएं, पैसे मैं जारी करूंगा। पहले विभाग में काफी भ्रष्टाचार होता था। कहते थे कि चंडीगढ़ से चला रुपया सरपंचों तक पहुंचते-पहुंचते 10 पैसे हो जाता था। लेकिन अब वहां से चला रुपया सीधे सरपंचों के खाते में पहुंचेगा। वह मंगलवार को जिला विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर से सभी चुने हुए प्रतिनिधि अपना कार्यभार संभाल लेंगे। जल्द ही जिला परिषद चेयरमैन, उप चेयरमैन, ब्लॉक समिति प्रधान के चुनाव जल्द करवाए जाएंगे। चुने हुए प्रतिनिधियों को अपने अधिकारों का प्रयोग जनहित के लिए करना चाहिए। जल्द ही उनका ट्रेनिंग सेशन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई बड़ा मुद्दा है। गांवों के लिए कूड़ा प्रबंधन का ठेका देने की योजना जल्द लागू की जाएगी। गांव में सरकारी भवनों की सफाई का काम पंचायत करवाएं। सरपंच सप्ताह में एक दिन सफाई के कार्य में श्रमदान करें। सरपंचों को अपने गांव की संपत्ति का पता होना चाहिए। गांव का ब्लू प्रिंट उनके पास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के कारण दो साल से विभाग का बजट खर्च नहीं हो रहा था। अब उस बजट का उचित प्रयोग कर गांवों का विकास करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सरपंचों, ब्लॉक समिति सदस्य, जिला परिषद के सदस्यों को प्रोत्साहन के रूप में 300 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, जो जल्द ही उनके खातों में डाले जाएंगे। साथ ही सरपंच 20 लाख रुपये तक के काम करवा सकता हैं, जिसके लिए कमेटी बनाई जाएगी और सरपंच के हस्ताक्षर के बिना कार्य का पैसा जारी नहीं किया जाएगा। प्रदेश के गांवों में 1207 ई लाइब्रेरी बनाई गई है, जिसका लाभ लोग उठा रहे हैं। दुष्यंत चौटाला को सीएम बनाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह सोशल मीडिया की देन है। मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार स्थायी रूप से चल रही है। दुष्यंत चौटाला के बुढ़ापा पेंशन 5100 रुपये करने के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक बुढ़ापा पेंशन हरियाणा के बुजुर्गों को दी जा रही है। पेंशन बढ़ाई गई है और आगे भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed