फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There is no fun in one-sided wrestling, BJP is getting benefit from Congress's dilemma: Manohar Lal

एकतरफा कुश्ती में नहीं आ रहा मजा, कांग्रेस की दुविधा का भाजपा को मिल रहा फायदा : मनोहर लाल

Tue, 23 Apr 2024 07:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
There is no fun in one-sided wrestling, BJP is getting benefit from Congress's dilemma: Manohar Lal
रोहतक में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल। स्रोत: भाजपा
रोहतक। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि कांग्रेस ने अब तक अपने लोकसभा प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारे हैं, इस कारण एकतरफा कुश्ती में मजा नहीं आ रहा है। कांग्रेस की गहरी होती जा रही दुविधा का फायदा भाजपा को मिल रहा है। चुनाव परिणाम में यह साफ दिखाई देगा। वह सोमवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री करीब चार बजे रोहतक पहुंचे और पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति संग बैठक की। इस बैठक में रोहतक जिले की चारों विधानसभाओं के चुनाव प्रबंधन के लिए नियुक्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। तय हुआ कि सभी नौ हलकों में एक विशेष टीम गठित होगी, जिसमें आठ सदस्य शामिल रहेंगे। यह टीम चुनाव प्रबंधन पर फोकस करेगी।
विज्ञापन

बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 10 सीटों पर जीतेगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी और वह स्वयं विधानसभाओं में विजय संकल्प रैलियां भी कर रहे हैं। मुस्लिम समाज पर दिए गए एक बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति तो कांग्रेस ही करती आई है। तीन तलाक पर कांग्रेस तुष्टिकरण करती रही है। छोटी सी बात पर या फिर सब्जी में तड़का लगाने के दौरान मिर्ची ज्यादा गिरने पर महिलाओं को उनके पति द्वारा तलाक दे देना ही महिलाओं का उत्पीड़न था। मोदी सरकार ने मुस्लिम समाज की महिलाओं को इस उत्पीड़न से छुटकारा दिलाया है।
विज्ञापन

नामांकन के समय होगी पार्टी के बड़े नेताओं की रैली
एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में चुनाव छठे फेस में होगा। 13 मार्च को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई थी। 25 मई को चुनाव होने हैं, ऐसे में प्रदेश स्तर पर जनसभाएं की जा रही हैं। नामांकन के दौरान ही पार्टी के बड़े नेता रैलियां करेंगे। बैठक में पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर व अन्य भाजपाई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed