{"_id":"6813e8053fd915f41406f708","slug":"there-is-no-cleanliness-and-drinking-water-in-the-hostel-education-is-getting-affected-rohtak-news-c-17-roh1020-644533-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: छात्रावास में सफाई और न पीने का पानी, शिक्षा हो रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: छात्रावास में सफाई और न पीने का पानी, शिक्षा हो रही प्रभावित
Fri, 02 May 2025 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 02 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
01सीटीके14-छात्रावास आठ में जर्जर हालत में वाटर कूलर। स्रोत:विद्यार्थी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के छात्रावास 8 में रहने वाले विद्यार्थी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। उन्हें न पीने का पानी मिल रहा है, न ही छात्रावास में साफ-सफाई हो रही है। जबकि इसके लिए विद्यार्थी प्रतिवर्ष 15 से 16 हजार विवि को भुगतान भी करते हैं। हाल ही में कुलपति प्रों राजबीर ने औचक निरीक्षण कर समस्याओं जल्द दूर करने का निर्देश दिया था, इसके बावजूद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। छात्र पढ़ने के लिए छात्रावास में रहते हैं, लेकिन उन्हें पढ़ाई के अलावा और अन्य कामों में दिन रात जूझना पड़ता है। इससे उनकी दिनचर्या के अलावा उनकी शिक्षा भी प्रभावित हो रही है।
विद्यार्थियों ने बताया कि कुलपति प्रो. राजबीर ने 26 मार्च को सभी छात्रावास का निरीक्षण किया था, लेकिन छात्रावासों की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। छात्रावास में गंदगी, पेजयल समस्या बढ़ती जा रही हैं। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान नहीं है।
-- पंखों के कंडेनसर खराब
छात्र एकता मंच के अध्यक्ष अभिषेक ने बताया कि प्रतिवर्ष 15 से 16 हजार रुपये शुल्क लिया जाता है। इसके बावजूद मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं मिलती हैं। कमरों में लगे पंखे कंडेनसर न बदलने के कारण धीमी गति से चल रहे हैं। भीषण गर्मी में विद्यार्थी परेशान हैं। यह पंखे किसी काम के नहीं हैं, इनके होने न होने का कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन
घास की नहीं हुई कटाई, जहरीले कीड़े आने का खतरा
इसके अलावा छात्रावास के आसपास घास की कटाई नहीं हुई है। इससे जहरीले कीड़े-मकौड़ों आने का खतरा रहता है। यहां वाटर कूलर खराब पड़े हैं और वाई-फाई की सुविधा भी ठीक से काम नहीं करती। इसके अतिरिक्त, वॉशरूम में बल्ब नहीं है। रात के वक्त विद्यार्थियों को वॉशरूम का प्रयोग करने में अधिक दिक्कत होती है। साथ ही वॉशरूम के नल भी टूटे हुए हैं। विद्यार्थियों को पीने के पानी के लिए दूसरे हॉस्टलों में जाना पड़ता है। विद्यार्थियों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत विवि प्रशासन को कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया। जल्द ही छात्रावास की सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो छात्र एक बड़ा आंदोलन करेंंगे।
पानी की समस्या तो पूरे विश्वविद्यालय में है। छात्रावास में पीने के पानी का टैंकर पहुंचा दिए हैं। कुछ जगह की सफाई करा दी गई। सभी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। -डॉ. राजेश कुमार, हॉस्टल वार्डन छात्रावास 8