फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There is excitement in the markets due to Diwali, there is a boom in the paint market

Rohtak News: दिवाली को लेकर बाजारों में रौनक, पेंट बाजार में आई तेजी

Thu, 24 Oct 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 24 Oct 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
There is excitement in the markets due to Diwali, there is a boom in the paint market
.आभूषण की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
रोहतक। घर को रंग या नया रूप रंग रोगन देते हैं। दिवाली पर्व पर हर घर में साफ-सफाई व साज सज्जा का काम जोरों पर है। लोग पेंट या रंग रोगन कराने में व्यस्त हैं। घर को शानदार बनाने के लिए लोग अब सफेदी के बजाय पेंट प्रयोग करने लगे हैं। इसके चलते पेंट में भी अब एक नहीं कई विकल्प आ गए हैं। इसमें दीवारों को हर मौसम से सुरक्षित रखने वाला, जल्दी खराब न होने वाला पेंट ज्यादा पंसद किया जा रहा है। रंग का असर सीधे हमारी मनोदशा व मनोभाव पर भी पड़ता है। इसलिए इसे शुभ कार्य मानते हुए ज्यादातर लोग घर की रंगाई को विशेष तवज्जो देते हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष भी दिवाली को लेकर बाजारों मैं रौनक बनी हुई है। हालांकि इस बार पेंट बाजार में कारोबारियों को पिछले वर्ष की तुलना में कम ही बिक्री की उम्मीद है। क्योंकि पिछले अबतक लोग पेंट के लिए बुकिंग भी करा लेते थे, जोकि अभी तक नहीं हुई है। वहीं बाजार प्लास्टिक, रॉयल और साइन हर तरह पेंट बिक रहे हैं। बाजार में ब्रांडेड पेंट की कीमत 120-130 रुपये लीटर से शुरू होकर 550 रुपये तक है। इसमें मध्यम रेंज का एपेक्स पेंट जोकि 230 रुपये लीटर है, ज्यादा बिक्री है। वहीं कम मूल्य और अधिक मूल्य के पेंट कम बिक रहे हैं।
विज्ञापन


---एपेक्स पेंट की है यह खासियत
एपेक्स पेंट घर की बाहरी दीवारों को सालों साल हर मौसम से बचा रखते हैं। इस पर धूल मिट्टी के कण नहीं चिपकते हैं। मौसम में चाहें ठंडक हो या फिर गर्मी यह कम से कम 4 वर्ष जरूर चलता है। यही कारण है कि यह डिमांड में बना हुआ है। एपेक्स पेंट की शुरुआत 170 लीटर से हो रही है। वहीं इमल्शन पेंट लोग घरों के अंदर करा रहे हैं। जोकि 400 लीटर तक बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---यह कहते हैं पेंट कारोबारी

पेंट बाजार में त्योहार के चलते कुछ उछाल आया है। काफी दिनों बद काम में तेजी नजर आई है। लोग रंग रोगन को लेकर उत्साहित हैं। एपेक्स और इमल्शन दोनों ही तरह पेंट मध्यम दाम के बिक रहे हैं। ये 120 रुपये लीटर से 550 लीटर के पेंट उपलब्ध हैं। 230 रुपये लीटर के ब्रांडेड पेंट की ज्यादा डिमांड है।

-सतीश कुमार, पेंट कारोबारी।

बॉक्स

दिवाली पर पेंट बाजार में रौनक आने लगी है। इस बार ठीक-ठाक बाजार उठने की उम्मीद है। यह कितना उठेगा कहना मुश्किल है। पेंट बेहतर क्वालिटी के हैं। इनकी काफी मांग भी है। एक बार दीवारों पर पेंट कराने के बाद 4 से 5 साल तक दोबारा खर्च नहीं करना पड़ता है। इसलिए लोग सफेदी से ज्यादा पेंट पसंद कर रहे हैं।
-राजेंद्र जांगड़ा, पेंट कारोबारी।

बॉक्स

बारिश के बाद विधानसभा चुनाव ने कारोबार में पर असर डाला था। अब दिवाली पर्व के चलते काम में तेजी आई है। त्योहार पर बाजार उठने की उम्मीद है। रंग रोगन व पेंट की मांग के चलते बिक्री बनी हुई है। सफेद क्रीम व पिंक कलर का पेंट लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

- अभय सिंह यादव, पेंट कारोबारी।

बॉक्स

आध्यात्मिक दृष्टि से पीला, नारंगी और सफेद रंग बेहतर
दुर्गा भवन मंदिर के पुजारी आचार्य मनोज मिश्रा ने बताया कि दीपावली पर भगवान गणेश और लक्ष्मी की पूजा होती है। यह त्योहार आध्यात्मिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में पीला, नारंगी और सफेद रंग बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed