फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There is a world of difference between Rohtak before and now: Krishnapal Gurjar

Rohtak News: हांसी रूट पर ट्रेन शुरू, रोहतक-भिवानी लाइन भी होगी डबल

Sat, 17 Feb 2024 03:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 17 Feb 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
There is a world of difference between Rohtak before and now: Krishnapal Gurjar
-रोहतक में नई ट्रेन को रवाना करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से दिखाई झंडी
विज्ञापन

-रोहतक-भिवानी रेललाइन डबल होने का काम भी जल्द होगा शुरू, ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। बहुप्रतिक्षित रोहतक-महम-हांसी रेललाइन पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हरीझंडी दिखाते ही ट्रेन सीटी मारते हुए स्टेशन से रवाना हो गई। अब जल्द ही रोहतक-भिवानी रेललाइन का भी दोहरीकरण शुरू होगा। इससे रोहतक-भिवानी रेललाइन पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी।
रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय बिजली एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बतौर मुख्य अतिथि नई ट्रेन को रवाना करने पहुंचे थे।उन्होंने कहा कि पहले के रोहतक और अब के रोहतक में जमीन-आसमान का फर्क है। इस रेललाइन के लोकार्पण के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को अन्य रेललाइन के विकास कार्यों की भी सौगात दी है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यवस्था परिवर्तन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रेवाड़ी से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शुक्रवार इस क्षेत्र को रेलवे की दो विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। रोहतक-महम-हांसी नई रेललाइन के लोकार्पण के अलावा रोहतक-भिवानी रेललाइन को डबल करने के कार्य की शुरुआत हुई है। केंद्र सरकार करीब 5600 करोड़ रुपये की लागत से ऑर्बिट कॉरिडोर का निर्माण कर रही है। वहीं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार ने रोहतक शहर को जाम से मुक्त करने के लिए एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और एलिवेटेड सड़क का निर्माण कर शहरवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ग्रोवर ने ट्रेन में भजन गाते हांसी तक किया सफर
रोहतक। पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने शुक्रवार को शुरू हुई रोहतक-महम-हांसी ट्रेन में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ टिकट लेकर सफर किया। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं के साथ भजन गाते झूमते नजर आए। पूर्व मंत्री का मोखरा, खरकड़ा, महम, मुंढाल, हांसी रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा रोहतक महम हांसी रेलवे लाइन शुरू होने से इस पूरे इलाके में विकास की रफ्तार तेज होगी। केंद्र की मोदी सरकार व हरियाणा की मनोहर सरकार जो काम शुरू करती है, उसे धरातल पर उतार कर जनता को समर्पित करने का काम भी करती है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक सहगल, मंडल अध्यक्ष जय भगवान जांगड़ा, राजेश लुम्बा, साहिल मग्गू, सुभाष शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रोहतक से 48 यात्रियों ने टिकट खरीद ट्रेन में किया सफर

रोहतक। नई ट्रेन से पहले दिन रोहतक स्टेशन से कुल 48 यात्रियों ने टिकट खरीदकर सफर किया। इनमें महम के लिए कुल 16 यात्रियों ने टिकट लिया। ट्रेन नंबर 04489 रोहतक से सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर चलकर 11 बजकर 20 मिनट पर हांसी पहुंचेगी। करीब 30 मिनट बाद यही ट्रेन 11 बजकर 50 मिनट पर हांसी से चलकर दोपहर डेढ़ बजे रोहतक पहुंचेगी। एक ट्रेन रात साढ़े दस बजे रोहतक से चलकर रात 12 बजकर 10 मिनट पर हांसी पहुंचेगी। इस ट्रेन का नंबर 04487 होगा। यह ट्रेन रात 12 बजकर 50 मिनट पर चलकर ढाई बजे रोहतक पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 कार डेमू होगी।

यह होगा किराया

गढ़ी, सोरखी, महम, मुंढाल, बल्हारा हाल्ट व खरकड़ा रेलवे स्टेशन तक का किराया 30 रुपये होगा। मोखरा, मदीना, शहीद रामफल बल्हारा हाल्ट का किराया 35 रुपये तय किया गया है। डोभ भाली के 40, रोहतक से हांसी तक का 45 रुपये किराया लगेगा। ट्रेन रेलवे स्टेशनों पर दो मिनट व हाल्ट पर एक मिनट के लिए ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed