फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There is a need to completely destroy all types of drugs for nation building: Dr. Lohchab

राष्ट्र निर्माण के लिए हर प्रकार के नशे का समूल नाश करने की जरूरत : डॉ. लोहचब

Wed, 26 Jun 2024 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
There is a need to completely destroy all types of drugs for nation building: Dr. Lohchab
26सीटीके26...एमडीयू के आईएचटीएम कांफ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पीजीआईएमएस के निदेशक डाॅ
रोहतक। स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में युवा सहभागी बनें, नशे से दूर रहें। नशा युवाओं को खोखला कर रहा है, इससे युवा पीढ़ी को बचाना होगा। समाज में नशे बारे जागरूकता की अलख जगानी होगी। युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना होगा। समाज को एकजुट होकर नशा मुक्ति का संकल्प लेना होगा। यह विचार एमडीयू में बुधवार को इंटरनेशनल-डे अगेंस्ट ड्रग एब्यूज एंड इलिसिट ट्रैफिकिंग पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में उभर कर सामने आए।
विज्ञापन

एमडीयू की यूथ रेडक्रॉस (वाईआरसी), यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम, नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) और नेशनल कैडेट कोर्पस (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान क्रिएटिव स्टोरीबोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन


आईएचटीएम के काॅन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में पीजीआईएमएस के निदेशक डाॅ. एसएस लोहचब ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि नशा वैश्विक स्तर पर एक गंभीर समस्या बन चुका है। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और उनके नतीजों बारे में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। हर प्रकार के नशे को समूल नाश करके ही कोई राष्ट्र मजबूत हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआईएमएस के साइकेट्री विभाग के प्रो. प्रदीप कुमार ने बतौर की-नोट स्पीकर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों व नशे की रोकथाम और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने नशे की युवाओं तक पहुंच पर लगाम कसने, नशीले पदार्थों की सप्लाई पर अंकुश लगाने और नशे की चपेट में आए व्यक्तियों का उचित पुनर्वास करने की बात पर बल दिया। एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरबीर सिंह और निजी कंपनी के एमडी मनमीत कोहली ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की अपील की।

द एवीडेंस इज क्लीयर : इन्वेस्ट इन प्रिवेंशन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज थीम पर आधारित क्रिएटिंग स्टोरी बोर्ड प्रतियोगिता में यूआईईटी की विनीता बल्हारा प्रथम, एलएन हिंदू कॉलेज के विश्वजीत सिंह द्वितीय व पं. एनआरएस राजकीय महाविद्यालय की रेखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा ने अध्यक्षता की। वहीं प्रो. अंजू धीमान चीफ कंसल्टेंट प्रो. राजकुमार, डाॅ. सविता राठी, डाॅ. एकता नरवाल और डाॅ. आशा शर्मा ने मंच का समन्वयन किया।


इस मौके पर यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल की निदेशिका प्रो. विनीता शुक्ला, डाॅ. अंजू पंवार, एनसीसी प्रभारी डाॅ. विकास व डाॅ. आरती चहल, डाॅ. धीरज खुराना, डाॅ. जसमेर सिंह, डाॅ. विनीत बाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed