फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There are no toilets at the station, and the waiting room is in a dilapidated condition.

Rohtak News: स्टेशन पर शौचालय नहीं, प्रतीक्षालय का हुआ खस्ताहाल

Mon, 15 Dec 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 15 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
There are no toilets at the station, and the waiting room is in a dilapidated condition.
45...रोहतक रेलवे स्टेशन पर मुख्य द्वार के पास अस्थाई शौचालय की खराब हालत। संवाद
रोहतक। रेलवे स्टेशन पर शौचालय की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतीक्षालय में बने शौचालय की हालत खराब है। स्टेशन निर्माण के समय बनाया गया अस्थायी शौचालय भी गंदगी से अटा हुआ है। इससे यात्रियों की समस्या बढ़ रही है। हालांकि, स्टेशन पर पेड शौचालय भी चल रहा है लेकिन प्रत्येक यात्री उसका इस्तेमाल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के निर्माण में देरी होने से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। स्टेशन पर नगर निगम की ओर से सार्वजनिक शौचालय बनाया गया था लेकिन सर्कुलेटिंग एरिया में निर्माण होने के कारण वह शौचालय तोड़ दिया गया था। इसके बाद रेलवे की ओर से कोई स्थायी शौचालय नहीं बनाया गया।
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म एक पर प्रतीक्षालय में शौचालय है लेकिन उनकी हालत बहुत खस्ता है। उसकी समय पर सफाई नहीं हो रही है। टोटियों से पानी टपक रहा है। इसके साथ ही फर्नीचर और दरवाजे भी खराब हैं। महिला शौचालय के साथ जर्जर शौचालय की सफाई अभी तक नहीं की गई है। गंदगी का अंबार है। यहां दुर्गंध आने से ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी वजह से शौचालयों को सुधारने में समय लग रहा है। स्टेशन पर पार्किंग के पास सुलभ शौचालय भी है। -बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक।
बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को स्टेशन पर शौचालय की सुविधा नहीं होने से बहुत परेशानी हो रही है। शौचालय की सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जानी चाहिए। - सुरेंद्र, बालंद।

स्टेशन पर कई बार ट्रेन लेट होने के कारण प्रतीक्षा कक्ष में बैठ जाते हैं। प्रतीक्षा कक्ष के शौचालय की हालत बेहद दयनीय है। मुख्य गेट पर अस्थायी शौचालय भी गंदगी से अटा है। -कविता, जनता कॉलोनी।

45...रोहतक रेलवे स्टेशन पर मुख्य द्वार के पास अस्थाई शौचालय की खराब हालत। संवाद

45...रोहतक रेलवे स्टेशन पर मुख्य द्वार के पास अस्थाई शौचालय की खराब हालत। संवाद

45...रोहतक रेलवे स्टेशन पर मुख्य द्वार के पास अस्थाई शौचालय की खराब हालत। संवाद

45...रोहतक रेलवे स्टेशन पर मुख्य द्वार के पास अस्थाई शौचालय की खराब हालत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed