{"_id":"683e0ecac802b6dd5a065255","slug":"there-are-more-than-10-gangs-in-rohtak-blood-is-shed-in-gang-wars-every-year-rohtak-news-c-17-roh1020-664810-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में 10 से अधिक गैंग: हर साल गैंगवार में बह रहा खून, 16 से 22 साल तक के 300 से अधिक युवक शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में 10 से अधिक गैंग: हर साल गैंगवार में बह रहा खून, 16 से 22 साल तक के 300 से अधिक युवक शामिल
Tue, 03 Jun 2025 10:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
मनोज, रोहतक (हरियाणा)
मनोज, रोहतक (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:18 AM IST
सार
कारोर में पुरानी रंजिश के चलते 2018 में आनंदपाल की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसमें आनंद की पत्नी के बयान पर सांपला थाने में अनिल छिप्पी, संदीप उर्फ काला जठेड़ी समेत करीब 20 पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदमाशों के बीच गैंगवार दिन-प्रतिदिन कारोबार से लेकर छोटे-बड़े सभी व्यवसाय पर भारी पड़ती जा रही है। रोहतक में गैंगवार से हर साल एक-दूसरे गैंग के सदस्यों की हत्या हो रही है। जिले में 10 से अधिक गैंग सक्रिय हैं और इनमें 16 से 22 साल तक के 300 से अधिक युवक शामिल हैं। रोहतक में खुद को बड़ा दिखाने के लिए एक-दूसरे गैंग के सदस्यों को निनाना बनाया जा रहा है। इन गिरोह के 137 सदस्य पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस ने इनका रिकाॅर्ड तैयार कर लिया है और जल्द कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
रिटौली गैंगवार : रिटौली निवासी कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ की गांव के ही गैंगस्टर सन्नी व उसके भाई अंकित उर्फ बाबा से पुरानी रंजिश चल रही है। हंसराज ड्राइवर और भाऊ के काका जितेंद्र ने साथ मिलकर ट्रांसपोर्ट का काम किया था। फिर साझे में शराब ठेका लिया था और उसमें विवाद हो गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि हंसराज ड्राइवर ने गांव के अंकित रिटौलिया संग मिलकर भाऊ के मौसेरे भाई रोहित की हत्या कराई थी। रोहित को बचाने आए गांव के ही राजेंद्र उर्फ मांडू की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद गैंगवार शुरू हुआ था।
विज्ञापन
अब भाऊ विदेश में बैठकर गैंग चला रहा है, वहीं सन्नी स्थानीय स्तर पर सक्रिय है। सन्नी व उसके साथी रवि को झज्जर पुलिस ने पिछले दिनों काबू किया था। आर्म्स एक्ट में जमानत मिलने के बाद सन्नी को 2024 में फिर से गिरफ्तार कर लिया था। उसके साथ सागर को भी गिरफ्तार किया है।
कारोर गैंगवार में अब तक 18 लोगों की हो चुकी हत्या
कारोर में पुरानी रंजिश के चलते 2018 में आनंदपाल की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसमें आनंद की पत्नी के बयान पर सांपला थाने में अनिल छिप्पी, संदीप उर्फ काला जठेड़ी समेत करीब 20 पर केस दर्ज किया गया था। मोहित का नाम भी सामने आया था। गांव में 24 साल से रंजिश चल रही और 18 लोगों की हत्या हो चुकी है। मोहित की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बागपत के दीपक फुर्तीला ने हथियार मुहैया कराए थे। कारोर में छिप्पी व छाजू गैंग के बीच रंजिश चल रही है।