{"_id":"64d25262beea23e4fc0e1304","slug":"theft-in-the-temple-seven-donation-boxes-were-found-empty-garlands-of-notes-were-also-taken-away-rohtak-news-c-17-roh1018-219232-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मंदिर में चोरी, सात दानपात्र मिले खाली, नोटों की माला भी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मंदिर में चोरी, सात दानपात्र मिले खाली, नोटों की माला भी ले गए
विज्ञापन
8 सीटीके : 7
- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो संदिग्ध युवक, पीजीआईएमएस थाने में मामला दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जवाहर नगर स्थित सनातन धर्म मंदिर और बरात घर के ताले तोड़कर चोर 20 से 25 हजार की नकदी निकाल कर ले गए। साथ ही सात दानपात्रों को खाली करके मंदिर के बाहर फेंक गए। वारदात के बाद जाते हुए दो संदिग्ध युवक पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इस संबंध में पीजीआईएमएस थाने में केस दर्ज किया गया है।
जवाहर नगर निवासी हेमंत ने बताया कि वह मंदिर में सेवक के तौर पर काम करता है। हर रोज की तरह सुबह पांच बजे मंदिर में गया तो मंदिर के अंदर रखे सात दान पात्र गायब मिले। साथ ही श्रीराधा-कृष्ण दरबार में रखी अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। भगवान की मूर्ति से नोटों की माला भी गायब मिली। थोड़ी देर बाद आसपास के लोग भी आ गए। इधर-उधर तलाश की तो एक दानपात्र मंदिर के अंदर दक्षिण साइड वाले गेट के पास मिला। जबकि छह अन्य दानपात्र मंदिर से थोड़ी दूरी पर मिले। हर माह दानपात्रों से कभी 10 तो कभी 20 हजार रुपये तक निकलते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।