फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Theft by breaking donation box of Baba Gorakhnath Sarva Samaj Temple

Rohtak News: बाबा गोरखनाथ सर्व समाज मंदिर के दानपात्र तोड़कर चोरी

Sun, 21 Apr 2024 05:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking donation box of Baba Gorakhnath Sarva Samaj Temple
रोहतक। बोहर गांव में स्थित बाबा गोरखनाथ सर्व समाज मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर एक कथित साधु 8 हजार की नकदी निकाल कर ले गया। इस संबंध में मंदिर प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष जयचंद ने अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक बोहर गांव निवासी जयचंद ने बताया कि वह बाबा गोरखनाथ सर्व समाज मन्दिर की प्रबंधन समिति में कैशियर के पद पर कार्यरत है। 18 अप्रैल की रात आठ बजे वे मन्दिर में मौजूद थे। वहां पर एक कथित साधु आया और अपना नाम शंकर बताया। बोला मंदिर में रुकना है। उसने साधु को मंदिर में रुकने के लिए बोल दिया। अगले दिन सुबह चार बजे मंदिर गया तो दान पात्र और धूने के गेट का ताला टूटा मिला। मन्दिर में लगी मूर्तियों पर से भी कुछ पैसे की माला और पीतल व ताम्बे का सामान चोरी मिला। साथ ही दानपात्र से 8 हजार के करीब की नकदी गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed