{"_id":"1a6fe3cad72bbf4f9b103be4ecffcee0","slug":"theft-5-lac-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की सगाई में मां के बैग से ढाई लाख की नकदी और गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की सगाई में मां के बैग से ढाई लाख की नकदी और गहने चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 02 Dec 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की सगाई में उसकी मां के बैग से ढाई लाख रुपये की नकदी और करीब तीन लाख रुपये के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है।
वारदात दिल्ली रोड स्थित वेव गार्डन में आयोजित समारोह में अंजाम दी गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर केस दर्ज किया है।
हैरानी की बात ये है कि सूट-बूट पहने युवकाें ने महिला का पर्स उड़ाया है। ऐसे में पुलिस भी इस बात से इनकार नहीं कर रही है कि शहर में रोजाना हो रहे शादी समारोह में इस तरह के गैंग के सक्रिय हो सकते हैं।
पुलिस के मुताबिक गुरुचरणपुरा निवासी स्नेहलता के बेटे सुरेश कुमार की 29 नवंबर की रात को वेव गार्डन में पानीपत की युवती से सगाई थी। पूरा परिवार समारोह में आया हुआ था।
स्नेहलता के बैग में करीब ढाई लाख रुपये और बहु को देने के लिए गहने रखे थे। जब सगाई की रस्म शुरू हुई तो स्नेहलता ने बैग लिए स्टेज के पास बैठी थी।
तभी सूट-बूट पहने कुछ युवक स्नेहलता के आसपास घूमने लगे। स्नेहलता ने किसी रिश्तेदार के बच्चे समझकर उन पर शक नहीं किया। जैसे ही सगाई की रस्म पूरी हुई तो कुर्सी से स्नेहलता का बैग गायब मिला। आसपास आरोपियों की तलाश की गई, लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
वारदात के समय स्नेहलता के बैग में नकदी सहित 3 सोने के टॉप्स, दो अंगूठी और एक सोने की चैन अलावा अन्य आभूषण रखे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें आरोपियों की करतूत सामने आ गई। पुलिस का कहना है कि कई संदिग्धों से मामले में पूछताछ की गई है। हालांकि आरोपियों के बारे में अभी तक सुराग नहीं लगा है।