{"_id":"63e82b06a665eb4b7009e2a7","slug":"the-youths-of-punjab-and-delhi-cheated-a-retired-engineer-of-dlf-colony-of-rs-181-crore-rohtak-news-c-17-1-64324-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: पंजाब व दिल्ली के युवकों ने की थी डीएलएफ कॉलोनी के रिटायर इंजीनियर से 1 करोड़ 81 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: पंजाब व दिल्ली के युवकों ने की थी डीएलएफ कॉलोनी के रिटायर इंजीनियर से 1 करोड़ 81 लाख की ठगी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। डीएलएफ कॉलोनी के रिटायर इंजीनियर 70 वर्षीय अर्जुन देव से कोयला कंपनी में निवेश के नाम पर 1 करोड़ 82 लाख रुपये ठगने के आरोप में चार युवकों को काबू किया है। इसमें दो पंजाब के अबोहर व दो दिल्ली की रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि वह मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर निजी कंपनी में नौकरी करता था। जबकि उसकी पत्नी पीजीआई से 2016 में सेवानिवृत हुई थी। 24 जून को उसके पास एक महिला ने बीमा कंपनी की कर्मचारी बनकर कॉल की। उसने कंपनी का मुखिया बताकर एक अन्य व्यक्ति से बात की। उस व्यक्ति ने बातों में उलझाकर उसे बताया कि उसने कोयला कंपनी में 225 करोड़ का निवेश कर रखा है। अगर निवेश करते हो तो 6.27 प्रति यूनिट का मुनाफा होगा। तीन माह बाद राशि 66 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से वापस मिल जाएगी। इसके बाद अलग-अलग समय पर उससे 1 लाख 81 हजार 77 हजार 129 रुपये ठग लिए।
बैंक अकाउंट की जांच की तो दिल्ली के युवकों के खाते में मिले 37 लाख
साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच की तो दिल्ली के दो युवकों का अकांउट मिला। अकाउंट में 37 लाख की राशि जमा थी। युवकों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूरा गिरोह इस तरह ठगी का काम करता है। इसके बाद पुलिस ने पंजाब के अबोहर के दो युवकों को दबोचा। अब पुलिस आरोपी विशाल, अंकित, कर्णदीप व एक अन्य को रिमांड पर लेकर रिकवरी करने का प्रयास कर रही है।