फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The youths of Mokhra had snatched the taxi of the youth of Palwal

Rohtak News: मोखरा के युवकों ने छीनी थी पलवल के युवक की टैक्सी

Mon, 01 May 2023 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
The youths of Mokhra had snatched the taxi of the youth of Palwal
रोहतक। फरीदाबाद से किराये पर टैक्सी मोखरा के दो युवक अपने साथी फरीदबाद निवासी विशाल उर्फ नानू के साथ मिलकर लाए थे। कहानौर के नजदीक टैक्सी छीनकर ले गए। पुलिस ने पहले से गिरफ्तार तीनों आरोपियों की जेल में शिनाख्त परेड कराई। टैक्सी चालक पलवल निवासी दीपक ने आरोपियों को पहचान लिया। अब पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अपराध जांच शाखा प्रथम प्रभारी अनेश ने बताया कि पलवल निवासी दीपक ने दी शिकायत में बताया था कि वह उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी संजय के पास होडल में स्टैंड पर टैक्सी खड़ी करता था। पांच अप्रैल को करीब ढाई बजे चार युवक दीपक के पास आए। उन्होंने 3200 रुपये में गुरुग्राम के लिए टैक्सी बुक की। गुरुग्राम पहुंचने के बाद युवकों ने दीपक को 2 हजार रुपये और देने की बात कहकर बेरी चलने के लिए कहा। बेरी पहुंचने के बाद युवकों ने दीपक को कहा कि थोड़ा आगे उनका गांव है। वहां तक छोड़कर आ जाए।
विज्ञापन


इसके बाद सुनसान रास्ते से चल पड़े। रास्ते में लघु शंका के बहाने टैक्सी रुकवा ली। इसके बाद एक युवक दीपक के पास आया और कनपटी पर पिस्तौल अड़ा दी। साथ ही उसे ड्राइविंग सीट से उतारकर पिछली सीट पर धकेल दिया। काहनौर के पास खेतों में टैक्सी रोकी। सिर में पिस्तौल का बट मारकर युवकों ने दीपक से सोने की अंगूठी, एक चांदी की अंगूठी, पर्स और मोबाइल फोन छीन लिया। पर्स में 1600 रुपये की नकदी थी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 18 अप्रैल को विशाल उर्फ नानू निवासी संजय काॅलोनी फरीदाबाद, भूमित व मनीष उर्फ ढोलिया निवासी मोखरा को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। कोर्ट के आदेश पर अब आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई गई है। शिकायतकर्ता द्वारा आरोपियों की पहचान की गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया। साथ ही टैक्सी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed