फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The youth will be given the message to join sports and stay away from drugs

Rohtak News: युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का दिया जाएगा संदेश

Mon, 03 Mar 2025 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 03 Mar 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
The youth will be given the message to join sports and stay away from drugs
02सीटीके03- पदयात्रा की तैयारी को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के साथ मुलाकात करते साथ
महम। नशे के बढ़ते चलन को रोकने की दिशा में मदीना के युवाओं ने जागरूकता अभियान चलाने का फैसला लिया है। इसके तहत देशभर में नशे के खिलाफ पदयात्रा निकाली जाएगी। मार्च से शुरू होने वाली इस यात्रा के तहत युवाओं को नशा न करके खेलों से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा। 'नशा मुक्त युवा खेलोगे तो खिलोगे' यात्रा का शेड्यूल जल्द बनाया जाएगा।
विज्ञापन

गोल्ड मेडलिस्ट चैंपियन एवं इंटरनेशनल फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. संदीप दांगी ने बताया कि मार्च से देश भर में नशे के खिलाफ पदयात्रा शुरू की जा रही है। इसके तहत युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा। यात्रा का नाम नशा मुक्त पदयात्रा रखा गया है। इसका शुभारंभ लखनऊ से किया जाएगा। यात्रा को पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पदयात्रा को लेकर मंत्री से मुलाकात भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

दांगी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पिछले कई साल से नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर मार्च से देश भर में राज्य अनुसार सभी राज्यों में पदयात्रा, मैराथन, स्पोर्ट्स प्रोग्राम, नुक्कड़ सभाएं, नाटक, सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटीज, शिक्षण संस्थान, स्पोर्ट्स अकेडमी में कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed