फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The youth was attacked with a meat-cutting knife.

Rohtak News: मांस काटने वाले चाकू से युवक पर किए थे वार

Fri, 30 Jan 2026 03:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
The youth was attacked with a meat-cutting knife.
32...सावन। फाइल फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के पाड़ा मोहल्ले में पांच दिन पहले पुरानी रंजिश के चलते जमानत पर आए सावन (27) की हत्या करने के आरोपी शिवम उर्फ पैंतीस ने मीट काटने वाले धारदार चाकू से सावन पर वार किए थे। पुलिस ने आरोपी सावन से पूछताछ कर उससे चाकू बरामद कर लिया है।
वीरवार को शिवम व उसके साथी बिजेंद्र को तीन दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया जेल भेज दिया गया। बाकी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जांच अधिकारी सुरेंद्र दहिया का कहना है कि तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द बचे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, पाड़ा मोहल्ला निवासी सुभाष ने 24 जनवरी को शिकायत दी थी कि खेलते समय झगड़ा कर रहे बच्चों का उसके बेटे सावन ने बीचबचाव करवा दिया था। करीब दो बजे मोहल्ला निवासी आशु का भांजा उसके बेटे के साथ गाली-गलौज करने लगा। उसने भांजे को समझाकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसका मामा आशु उर्फ शिवा, शिवम उर्फ पैंतीस, रविंद्र उर्फ मोटु, सुरेंद्र, बिजेंद्र उर्फ चौटाला, चांद, निहाल, शंकर, रितिक उर्फ भोला, नवीन उर्फ फच्चर, फाटा, दीपक उर्फ पागल, कालू उर्फ चिराग, अभिषेक सहित 13 से ज्यादा लोग हथियारों सहित आए और हमला कर दिया।

जान बचाने के लिए उसका बेटा भगवान वाल्मीकि मंदिर में घुस गया। आरोपियों ने उसे घेरकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में सावन को पीजीआई ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी शिवम उर्फ पैंतीस व बिजेंद्र उर्फ चौटाला को गिरफ्तार कर लिया था। तीन दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस ने आरोपी शिवम ने धारदार चाकू व बिजेंद्र उर्फ चौटाला से जेली बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed