फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The youth of Maharana was kidnapped and robbed by calling Sampla

सांपला बुलाकर महराना के युवक का अपहरण कर लूटा

Fri, 01 Apr 2022 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The youth of Maharana was kidnapped and robbed by calling Sampla
रोहतक। ऑनलाइन मोबाइल फोन के लिए हुए सौदे के बाद सांपला पहुंचे झज्जर के महराना के युवक का कार सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया। कार में बैठाकर 10 हजार रुपये छीन लिए और धमकी देकर 5 हजार ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। सांपला पुलिस ने अपहरण, लूट व मारपीट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव महराना निवासी दीपक ने दी शिकायत में बताया कि किसी ने मोबाइल फोन बेचने के लिए ऑनलाइन डाला हुआ था। उसने संबंधित नंबर पर संपर्क किया तो फोन उठाने वाले युवक ने अपना परिचय गढ़ी सांपला निवासी बताया। जब उससे मोबाइल बेचने के लिए पूछा तो युवक ने कहा कि कभी सांपला आए तो बता देना। वीरवार को दीपक सांपला आया तो पुल के नीचे खड़ा होकर उसने युवक को फोन किया। आरोप है कि युवक अपने साथी के साथ कार में सवार होकर आया। कार के अंदर से कहा कि यह फोन बिकाऊ है। इसका बिल बाजार के अंदर से मिलेगा। उसे गाड़ी में बैठाया और काफी देर तक बाजार में घुमाते रहे। इसके बाद नया बांस पुल के पास ले जाकर गाड़ी में ही मारपीट शुरू कर दी। उसकी जेब से जबरन साढ़े 10 हजार रुपये निकाल लिए। साथ ही मोबाइल फोन छीनकर उसके खाते से ऑनलाइन चार बार में 5 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। साथ ही उसका मोबाइल छीनकर सिम निकाल कर फेंक दिया। इसके बाद कार से नीचे पटक कर फरार हो गए। वह किसी तरह सांपला पहुंचा और अपने परिचित संदीप को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद सांपला थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी युवक व उसके साथी के खिलाफ अपहरण कर मारपीट, लूट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। गाड़ी नंबर व मोबाइल नंबर की छानबीन कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द कामयाबी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर देशराज, थाना प्रभारी सांपला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed