फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The youth in jail sought extortion from Shammi Pradhan of Khedi Sadh

खेड़ी साध के शम्मी प्रधान से मांगी जेल में बंद युवक ने रंगदारी

Wed, 15 Dec 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
The youth in jail sought extortion from Shammi Pradhan of Khedi Sadh
रोहतक। खेड़ी गांव के शम्मी प्रधान से जेल में बंद युवक द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव के ही युवक रविंद्र सहित अन्य के खिलाफ दबाव डालकर पैसे मांगने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक खेड़ी साध निवासी शम्मी ने दी शिकायत में बताया कि उसका अपना कारोबार है। उसके भाई मनोज की 24 फरवरी 2011 को हत्या हो गई थी। इसमें गांव के युवक रविन्द्र व उसके दो साथियों को उम्र कैद की सजा हुई थी। तीनों जमानत पर बाहर आए हुए थे। रविंद्र दोबारा से हत्या के प्रयास के मामले में जेल में चला गया। उसने रविंद्र की हाईकोर्ट से जमानत रद्द करवाई थी। मंगलवार को वह घर पर मौजूद था। तभी उसके मोबाइल पर आरोपी का फोन आया। बोला, मैं कंगाल हो चुका हूं। अगले ही पल पैसे के लेनदेन की बात करने लगा। फिर बातचीत करते हुए दोहराने लगा कि मैं पहले भी सात साल की सजा काट चुका हूं। आरोपी बार-बार पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। साथ ही दो अन्य का भी नाम ले रहा था
विज्ञापन

पहले इनेलो व अब कांग्रेस से जुड़े हैं शम्मी
पीड़ित शम्मी पहले इनेलो पार्टी के सदस्य थे, लेकिन अब कांग्रेस से जुड़े हैं। गांव में उनको शम्मी प्रधान कहा जाता है। उसके भाई मनोज की 2011 में हत्या हुई थी। उस वक्त लंबे समय तक खेड़ी साध गांव के चौक पर धरना चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शम्मी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दबाव डालकर पैसे मांगने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। मोबाइल नंबर की साइबर सेल की मदद से जांच पड़ताल की जाएगी।
- कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी आईएमटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed