{"_id":"68e4329bcd4998a6c601741f","slug":"the-young-man-was-chased-and-hacked-to-death-with-an-axe-angry-family-members-refused-to-allow-the-body-to-be-removed-for-six-hours-rohtak-news-c-17-roh1019-740153-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: युवक को दौड़ा-दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काट डाला, गुस्साए परिजनों ने 6 घंटे नहीं उठने दिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: युवक को दौड़ा-दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काट डाला, गुस्साए परिजनों ने 6 घंटे नहीं उठने दिया शव
विज्ञापन
20. रोहतक जिले के सांपला क्षेत्र के गांव गिझी में हुई युवक की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंची प
संवाद न्यूज एजेंसी
सांपला। सांपला थाना क्षेत्र के गिझी गांव में सोमवार दोपहर 2:15 बजे कहासुनी के चलते प्रदीप (40) की गांव के ही पवन ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पवन उर्फ काला मौके से फरार हो गया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए करीब छह घंटे तक शव उठाने से इन्कार कर दिया।
पुलिस के आश्वासन के बाद रात करीब 8:15 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाया। चाचा बागे सिंह के बयान पर आरोपी पवन उर्फ काला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
डीएसपी राकेश मलिक ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रदीप और पवन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। सोमवार सुबह से ही आरोपी स्कूटी पर कुल्हाड़ी लेकर प्रदीप की तलाश में घूम रहा था।
विज्ञापन
दोपहर करीब 2:15 बजे मौका मिलते ही उसने चेहरे और गले पर वार कर प्रदीप को मौत के घाट उतार दिया। एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया ने मौके से साक्ष्य जुटाए। कुल्हाड़ी के वार से प्रदीप का अधिक खून बह चुका था।
परिजनों के मुताबिक प्रदीप मजदूरी करता था। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका था जबकि पिता हवा सिंह का निधन एक माह पहले ही हुआ था। अब वह अकेला ही रह रहा था।