फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The young man swallowed poisonous substance in front of the girl in the cafe of DLF Colony

डीएलएफ कॉलोनी के कैफे में युवक ने युवती के सामने निगला जहरीला पदार्थ

Wed, 27 Apr 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The young man swallowed poisonous substance in front of the girl in the cafe of DLF Colony
रोहतक। डीएलएफ कॉलोनी स्थित कैफे में मंगलवार को एक 28 वर्षीय युवक ने 20 वर्षीय युवती के सामने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद पुलिस को कॉल कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। आर्य नगर थाने से जांच अधिकारी एएसआई सुखबीर अस्पताल पहुंचे और युवक के बयान दर्ज किए। देर रात तक पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

एएसआई सुखबीर ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने कहा कि वह कैफे में बैठा हुआ है। कहा गया था कि युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ गटक लिया। पुलिस कैफे में पहुंची और कैफे संचालक से पूछताछ की। बताया गया कि युवक व युवती कैफे में पहुंचे। आते ही खाने का आर्डर दिया। इसके बाद टेबल पर बैठ गए। अचानक युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। उसने पुलिस के साथ अपने दोस्तों के पास भी फोन कर दिया। मामले की सूचना युवक व युवती के परिजनों को दी गई। परिजन आर्य नगर थाने में पहुंचे।
विज्ञापन

बाक्स
सीसीटीवी फुटेज जांच रही पुलिस, लड़की पास खड़ी
पुलिस ने कैफे के अंदर जाकर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की। जांच में दिखाई दे रहा है कि युवक का मुंह खुला है, जबकि लड़की खड़ी है। अब युवक ने खुद जहरीला पदार्थ गटका या किसी ने दिया यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। ऐसा भी हो सकता है कि युवक युवती पर दबाव बनाने के लिए जहरीला पदार्थ लेकर पहुंचा हो। दोनों पक्षों के बयान दर्ज होने के बाद ही फाइनल तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।
- कृष्ण कुमार लोहचब, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed