फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The young man ran away after snatching Rs 1.20 lakh of the elderly woman, caught the bike riders and fled leaving the bag

बुजुर्ग महिला के 1.20 लाख रुपये छीनकर भागा युवक, बाइक सवारों पकड़ा तो बैग छोड़कर हुआ फरार

Tue, 10 May 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The young man ran away after snatching Rs 1.20 lakh of the elderly woman, caught the bike riders and fled leaving the bag
सीसीटीवी में कैद बाबरा मोहल्ले में महिला का पर्स छीनकर भागता नकाबपोश युवक और बाइक से पीछा करते लो - फोटो : RohtakCity
शहर के बाबरा मोहल्ले में सोमवार दोपहर एक नकाबपोश युवक ने झपटा मारकर बुजुर्ग महिला का 1 लाख 20 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर भागने लगा, लेकिन बाइक सवार दो युवकों ने उसका पीछा किया और बाजार में ही उसे दबोच लिया। लेकिन खुद को फंसता देखकर युवक बैग छोड़कर भाग गया। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के लिए जींद रोड बाईपास के नजदीक से एक बुजुर्ग महिला दोपहर करीब डेढ़ बजे बाबरा मोहल्ला स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में पहुंची। बताया जा रहा है कि वह एक लाख 20 हजार रुपये निकलवाकर घर जा रही थी। तभी एक नकाबपोश युवक पीछे से आया और झपट्टा मारकर बैग छीन लिया। महिला ने शोर मचा दिया। तभी बाइक सवार दो और एक पैदल युवक ने झपट्टा मारने वाला का पीछा किया। थोड़ी दूरी पर ही युवकों ने उसे दबोच लिया। युवक खुद को फंसता देखकर बैग छोड़कर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

पैसे छीनकर भागने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जींद बाईपास के नजदीक रहने वाली बुजुर्ग महिला ने शिकायत देने से इनकार कर दिया। छीना गया पर्स महिला को लौटा दिया है। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। -इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, प्रभारी पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस

बाबरा मोहल्ले में महिला का पर्स छीनकर भागे नकाबपोश युवक से पर्स मिलने के बाद लौटती महिला।

बाबरा मोहल्ले में महिला का पर्स छीनकर भागे नकाबपोश युवक से पर्स मिलने के बाद लौटती महिला।- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed