{"_id":"674609412af0a6229c06c609","slug":"the-young-generation-should-take-inspiration-from-the-indian-constitution-kiran-rohtak-news-c-17-roh1020-552069-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा पीढ़ी को भारतीय संविधान से प्रेरणा लेनी चाहिए : किरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा पीढ़ी को भारतीय संविधान से प्रेरणा लेनी चाहिए : किरण
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें भारतीय संविधान की प्रस्तावना को सामूहिक रूप से पढ़ा गया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी औररामचन्द्र जांगड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की व दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान ने स्वागत भाषण दिया। कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने किया।
डीन छात्र कल्याण प्रो. रणदीप राणा और निदेशक, युवा कल्याण डॉ. प्रताप राठी संविधान दिवस समारोह के मुख्य आयोजक रहे। किरण चौधरी ने अपने प्रेरक भाषण में भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं, विशेषकर राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों और मौलिक कर्तव्यों के प्रावधान पर प्रकाश डाला। युवा पीढ़ी को भारतीय संविधान से प्रेरणा लेनी चाहिए। जांगड़ा ने भाषण में संविधान सभा की स्थापना और भारतीय संविधान के निर्माण के ऐतिहासिक विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय संविधान के सामाजिक-आर्थिक आयामों की व्याख्या की। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि भारतीय संविधान महज एक सामाजिक-कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के नीति निर्माताओं और निर्णयकर्ताओं के मार्ग को रोशन करने वाला एक प्रकाश स्तंभ है। सभी वक्ताओं ने संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बीआर अंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इससे पूर्व एमडीयू के गेट नंबर एक स्थित वॉर मेमोरियल से राधाकृष्णन सभागार तक वॉक फॉर नेशन एंड कांस्टीट्यूशन का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट्स, वाईआरसी, एनएसएस तथा आउटरीच वालंटियर्स, लॉ विभाग के विद्यार्थी, खिलाड़ी और शहर के गणमान्य जन शामिल हुए। कार्यक्रम में भारतीय संविधान पर आधारित एक फिल्म दिखाई गई व कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय संविधान समारोह तथा मुख्यमंत्री नायब सैनी के संबोधन को लाइव दिखाया गया। इस अवसर पर एमडीयू की लाइब्रेरी में भारतीय संविधान पर एक पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा, एडीसी नरेंद्र कुमार, अन्य जिला अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, चीफ वार्डन (गर्ल्स) प्रो. सपना गर्ग, विद्यार्थी व गणमान्यजन आदि मौजूद रहे।