फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The women of Bhakharpur raised the demand to remove the contract from the middle of the population

Rohtak News: भाखरपुर की महिलाओं ने आबादी के बीच से ठेका हटाने की उठाई मांग

Tue, 13 May 2025 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The women of Bhakharpur raised the demand to remove the contract from the middle of the population
फोटाे 28: सोनीपत के गन्नौर में दरबार के दौरान विधायक देवेंद्र कादियान से आबादी के बीच शराब ठेका - फोटो : kathua
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। लोगों ने बिजली, पानी, सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं और पेंशन से जुड़ी समस्याएं रखीं। वहीं, भाखरपुर गांव की महिलाओं ने आबादी के बीच से शराब ठेका हटाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ठेके के बाहर नशे में धुत होकर असामाजिक तत्व हुड़दंग करते हैं। इससे महिलाओं और बेटियों का निकलना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने ठेका बंद कराने की मांग की। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। चटिया औलिया गांव के लोगों ने पानी की निकासी बंद होने की शिकायत की। इस पर विधायक ने तुरंत अधिकारियों से बात कर समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांधी नगर में गलियों की हालत खराब है। अधिकतर गलियां कच्ची हैं। जहां निर्माण हुआ है, वहां पानी की व्यवस्था नहीं है। बारिश में जलभराव हो जाता है। लोगों ने समाधान की मांग की। विधायक देवेंद्र कादियान ने बताया कि पांची जाटान गांव में ट्यूबवेल लगाया जाएगा। इससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। इस दौरान इनाम, सुरेश, कर्मबीर सरपंच, त्रिलोक शर्मा, अंकित मल्होत्रा, कुलदीप, नरेश कुमार, उमेद सिंह, ईश्वर सिंह, ओमप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed