फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The woman who left for the hospital after attending her sister's wedding did not reach her in-laws' house.

बहन की शादी में शामिल होकर अस्पताल के लिए निकली महिला ससुराल नहीं पहुंची

Tue, 10 May 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The woman who left for the hospital after attending her sister's wedding did not reach her in-laws' house.
शहर के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह अपनी बहन की शादी में खरावड़ गांव के युवक के साथ गई थी, लेकिन ससुराल नहीं लौटी। विवाहिता के भाई का आरोप है कि मंजीत नाम के युवक ने उसकी बहन को कहीं बंधक बनाकर रखा हुआ है। आरोपी भी उसी अस्पताल में काम करता है।
विज्ञापन

एक गांव के युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन का 25 साल पहले विवाह हुआ था। साथ ही वह रोहतक के एक निजी अस्पताल में काम करती है। 17 अप्रैल को उसकी छोटी बहन की शादी थी, जिसमें वह आई थी। उसने शादी में एक लड़का भी बुला रखा था, जो खरावड़ गांव का रहने वाला है। उसे शादी के बाद इस बात का पता चला। उसकी बहन तभी से मायके में रह रही थी। अब 7 मई को सुबह आठ बजे घर पर यह कहकर निकली थी कि वह अस्पताल में वेतन लेने जा रही है। रात करीब नौ बजे पता चला कि उसकी बहन ससुराल नहीं पहुंची। उसे शक है कि खरावड़ के युवक ने ही उसकी बहन को गुप्त स्थान पर रोककर रखा हुआ है। लाखनमाजरा थाना पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed