{"_id":"6244ac488fcdce67f6405ecf","slug":"the-woman-said-her-husband-and-son-need-father-s-love-police-should-help-rohtak-news-rtk6425292130","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बोली, उसे पति व बेटे को बाप का प्यार चाहिए, पुलिस मदद करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बोली, उसे पति व बेटे को बाप का प्यार चाहिए, पुलिस मदद करे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसे पति व बेटे को बाप का प्यार चाहिए। पति दूसरी महिला के चक्कर में उसके साथ मारपीट करता है। कलानौर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसकी 2018 में शादी हुई थी। शादी के छह माह तो ससुराल वालों ने सही रखा, लेकिन फिर सास व ननद छींटाकशी करने लगी। जबकि उसके पति का किसी अन्य औरत के साथ चक्कर है। जब वह टोकती है तो कहता है कि तुझे बोलने का हक नहीं है। उसके दो साल के बेटे को अभी तक बाप का प्यार नहीं मिला। पति रात को 11 बजे आता है। कुछ कहने पर मारपीट करता है। कई तरह के आरोप लगाए जाते हैं। वह तीन साल से माता-पिता के घर में है। पंचायत के फैसले के बाद वह एक साल ससुराल रहकर आई, लेकिन उसका उत्पीड़न जारी रहा। उसकी सास ने कमरे अलग-अलग कर दिए। जब वह अपने पति के पास जाती है तो सास हाथ पकड़कर बाहर भगा देती है। वह घर बसाना चाहती है, क्योंकि मैं अपनी व अपने बच्चे की जिंदगी खराब नहीं करना चाहती। उसे पति व बेटे को बाप का प्यार चाहिए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है।