फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The woman gave birth to a child in toilet

महिला ने शौचालय में दिया बच्चे को जन्म

Sat, 07 Dec 2013 09:33 PM IST
नारनौल/ब्यूरो।
नारनौल/ब्यूरो। Updated Sat, 07 Dec 2013 09:33 PM IST
विज्ञापन
The woman gave birth to a child in toilet
हरियाणा के नारनौल में सिविल अस्पताल में स्टाफ की लापरवाही के चलते शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एक महिला ने शौचालय में ही बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन


बच्चे और प्रसूता को उसकी सास व वहां मौजूद अन्य महिलाओं द्वारा शौचालय से बिस्तर पर पहुंचाने के बाद भी अस्पताल कर्मचारियों को मामले की भनक तक नहीं लगी।

अस्पताल कर्मियों की लापरवाही पर जच्चा-बच्चा वार्ड में मौजूद महिलाओं ने कड़ा रोष प्रकट किया। वहीं महिला डॉक्टर के अनुसार स्टाफ की कमी के कारण दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


डेरोली जाट निवासी कविता (19) पत्नी दिनेश को शुक्रवार शाम चार बजे डिलीवरी के लिए नारनौल के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

प्रसूता की सास मुन्नी देवी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब तीन बजे जब उसकी बहू को ज्यादा दर्द होने लगा तो उसने इसकी शिकायत वहां उपस्थित महिला कर्मचारी से तीन बार की, लेकिन किसी ने उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी बहू को बाथरुम जाना था। इस पर वह उसे पास के शौचालय में ले गई। जहां कविता ने बच्चे को जन्म दिया।

उसकी बहू ने आवाज लगा कर उसे अंदर बुलाया। बच्चे को कपड़े में लपेट कर अन्य महिलाओं की मदद से वह बिस्तर पर ले आई। तब तक भी अस्पताल कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी थी।


अस्पताल कर्मियों की इस लापरवाही पर वहां उपस्थित अन्य महिलाओं ने भी रोष जताया।

मुन्नी देवी के अनुसार यहां पर बिस्तर व कर्मचारियों की कर्मी के चलते एक-एक बैड पर दो-दो महिलाओं को लिटाया जाता है।
क्या कहती हैं महिला चिकित्सक
सिविल अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. वंदना यादव के अनुसार अस्पताल में कर्मचारियों की कमी है।

अभी 30 महिलाओं को डिलीवरी के लिए दाखिल किया गया है, लेकिन देखभाल के लिए मात्र दो स्टाफ नर्स हैं।

चिकित्सक के अनुसार कविता की सास मुन्नी देवी को डिलीवरी कक्ष के अंदर मौजूद शौचालय में ही जाने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने बात को अनसुना कर दिया और महिला को बाहर के शौचालय में ले गए।

चिकित्सक के अनुसार उस समय सभी कर्मचारी अन्य डिलीवरी में व्यस्त थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed