फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The woman appears to be an aunt in the relationship, surgery was not done due to severe wounds

Rohtak News: रिश्ते में मौसी लगती है महिला, ज्यादा घाव होने से नहीं हुई सर्जरी

Sun, 07 Jan 2024 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
The woman appears to be an aunt in the relationship, surgery was not done due to severe wounds
06सीटीके03... सूर्य नगर में महिला पर हुए जानलेवा हमले के बाद मौके पर जांच करती एफएसएल की टीम। स
06 सीटीके 2 व 3
विज्ञापन


बहन पहले से चिंतित थी भतीजो के भविष्य को लेकर, इसलिए लेकर गई थी साथ
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। मां के बराबर मौसी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी मंजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। उधर, पीजीआई में दाखिल 55 वर्षीय महिला शीला देवी की हालत गंभीर है। गर्दन, चेहरे, कनपटी व मुंह पर जगह-जगह तेजधार हथियार के घाव बने हुए हैं। ज्यादा घाव होने के कारण शनिवार को सर्जरी भी नहीं हो सकी। दो दांत मौके पर टूटकर गिर गए थे, जबकि दो दांत डॉक्टरों ने निकाल दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक लाढोत रोड स्थित सूर्या नगर निवासी सुखबीर सिंह ने शुक्रवार को बताया था कि वे छह भाई थे, जिसमें चार भाईयों की मौत हो चुकी है। उसके छोटे भाई सतबीर व उसकी पत्नी का भी देहांत हो गया था। सतबीर का बेटा मंजीत नशा करने का आदी है। उसकी पत्नी खुशबू का 13 दिसंबर को बीमारी के चलते देहांत हो गया था। उसके दोनों बच्चे अपनी बुआ के पास रहते हैं। जबकि मंजीत घर पर अकेला रहता है। उसे दूसरे भाई युद्धवीर की पत्नी शीला देवी खाना देती है, जो उसकी रिश्ते में मौसी भी लगती है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे वह घर के आगे से जा रहा था। तभी शीला की चीखने की आवाज सुनाई दी। उसने देखा तो आरोपी मंजीत के मकान का गेट अंदर से बंद था। वह छत पर अपनी ताई शीला पर तेजधार हथियार से गर्दन व चेहरे पर वार कर रहा था। वह पहुंचा तो आरोपी गेट खोलकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी भतीजे मंजीत को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे दो दिन से नींद नहीं आ रही है। उसे शक है कि उसकी मौसी ने खाने में ऐसी दवाई मिलाई है, जिससे नींद नहीं आई। अब पुलिस आरोपी से वारदात में प्रयोग हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है।
इंस्पेक्टर सतपाल, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed