फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The weather is getting colder, and the temperature of the market will rise.The weather is getting colder, and the temperature of the market will rise.

Rohtak News: मौसम में घुलने लगी ठंडक, अब बढ़ेगा बाजार का पारा

Wed, 29 Oct 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 29 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
The weather is getting colder, and the temperature of the market will rise.The weather is getting colder, and the temperature of the market will rise.
06...शहर में दिल्ली रोड ​स्थित एक दुकान पर सर्दी के रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी करने पहुंचे ग्राह
रोहतक । दिवाली बीती, हल्की ठंड ने दस्तक दे दी। लोगों ने गर्म कपड़े खरीदना शुरू कर दिया तो शहर के 4 हजार कारोबारियों के दिल की डगर आशा के दीप से जगमगाने लगी। यही वजह है कि बाजार की तस्वीर बदल गई। अब स्वेटर,जर्सी,स्वेट-शर्ट और जैकेट की वैरायटी देखी जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में 4 हजार दुकानें हैं। दिल्ली रोड मॉडल टाउन और गांधी कैंप के अलावा किला रोड,रेलवे रोड,कच्चा बेरी रोड,प्रेम नगर,प्रताप बाजार आदि इलाकों में लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी करने पहुंचते हैं। रोहतक के व्यापारी ज्यादातर गर्म कपड़ा लुधियाना से लाते हैं। हालांकि कुछ व्यापारी दिल्ली से भी गर्म कपड़े लाते हैं। अब इन व्यापारियों ने अपने-अपने होलसेल डीलर्स का रुख कर लिया है।
विज्ञापन

इस कारोबार से जुड़े दिल्ली रोड के कर्ण ने बताया कि महिलाएं ऊनी कपड़े पसंद कर रही हैं। पुरुष वर्ग स्वेटशर्ट,हूडी,विंचटर,पुलओवर और जैकेट की मांग कर रहे हैं। उधर, किला रोड बाजार के प्रधान जगदीश धींगड़ा ने बताया कि शॉल और गर्म चद्दर की मांग भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया तापमान
जहां तक बाजार में बूम की वजह की बात है,पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहनेलग गयाहै। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 27.2 जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। अब जबकि सर्दी जोर पकड़ेगी तो बाजार में बूम आना लाजमी है। कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में गर्म कपड़ों की मांग और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed