फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The wait is over, the first merit list of PG will be released today

इंतजार खत्म, आज जारी होगी पीजी की पहली मेरिट लिस्ट

Fri, 22 Oct 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, the first merit list of PG will be released today
कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट 22 अक्तूबर को जारी होगी। उच्च शिक्षा निदेशालय अभी कोई नया शेड्यूल जारी नहीं किया है, पुराने शेड्यूल के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट 22 को जारी होगी। यूजी कक्षाओं में दाखिले जारी हैं। वहीं, कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर एएमवीए ने पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सहारण को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय ने अभी तक पोर्टल पर वेरिफिकेशन का मॉड्यूल जारी नहीं किया है। ऐसे में कॉलेजों को मेरिट आने के बाद मौके पर ही वेरिफिकेशन करनी होगी। यूजी में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है और दाखिले 26 अक्तूबर तक हो सकेंगे। लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को यूजी कक्षाओं में दाखिला नहीं मिला है, डॉ. आंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन ने कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की मांग की है। विक्रम डुमोलिया की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद दाखिला लेने वाले छात्र करीब छह लाख हैं और सीटें सिर्फ तीन लाख। इस कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिला लेने से वंचित रह गए। उन्होंने नेकीराम कॉलेज में हॉस्टल फीस बढ़ाने पर आपत्ति जताई। लेकिन प्राचार्य ने कहा कि फीस नहीं बढ़ाई गई है, कॉपरेटिव मेस है और सामान्य फीस है, फिर भी अगर बढ़ाई गई हैै तो वापस ली जाएगी। सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पहली काउंसिलिंग के बाद इस शर्त को हटा लिया गया था, किसी भी छात्र को विषय की समस्या है तो वे ठीक करवा सकते हैं। प्रतिनिधिमंडल में मुनीलाल, अमित नरवाल, विजय बोहर, लक्ष्य, साहिल, विकास, सचिव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed