फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The wait for the first merit list in colleges is over, the cut off has crossed 100

Rohtak News: कॉलेजों में पहली मेरिट सूची का इंतजार समाप्त, कट ऑफ रही 100 पार

Fri, 14 Jul 2023 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
The wait for the first merit list in colleges is over, the cut off has crossed 100
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। स्कूल के बाद कॉलेज में उच्च शिक्षा पाने के लिए उत्सुक विद्यार्थियों के चेहरे वीरवार दोपहर को खिल गए। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से पहली मेरिट सूची जारी होने का इंतजार कर रहे विद्यार्थी सूची में अपना देखकर खुशी से झूम उठे। अब वे अपने मनपसंद कॉलेज में पसंदीदा विषय पढ़कर स्नातक पास कर सकेंगे। इस मेरिट सूची का वे पिछले करीब 24 घंटे से इंतजार कर रहे थे।
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पहली मेरिट सूची 100 के पार रही। बीए राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स में सबसे अधिक 101.2 फीसदी तक कट ऑफ पहुंची। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बीए अंग्रेजी ऑनर्स विषय में सबसे अधिक 98.2 प्रतिशत अंक वाली छात्रा को पहला प्रवेश मिला। हिंदू कॉलेज में मेरिट 104.4 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को जारी पहली मेरिट सूची ने विद्यार्थियों के लिए कॉलेजों में प्रवेश के द्वार खोल दिए। मेरिट सूची में अपना नाम देखने के लिए पहली बार काफी संख्या में विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे। यहां कोई सूचना पट्ट, कोई कंप्यूटर तो कोई मोबाइल में अपना नाम तलाशता नजर आया। कॉलेज में दाखिले को लेकर उत्साहित विद्यार्थियों ने अपने दोस्तों से फीस व अन्य जरूरी जानकारी साझा की। मेरिट सूची में नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों ने फीस जमा कराने में भी रुचि दिखाई। ऑनलाइन फीस जमा करा कर विद्यार्थियाें ने अपनी सीट पक्की की। मेरिट सूची बीए राजनीति विज्ञान विषय में ऑनर्स के लिए सबसे अधिक 101.2 प्रतिशत तक पहुंची। भूगोल ऑनर्स में 100.4, इतिहास में 100.4, गणित ऑनर्स में 99.6, अंग्रेजी ऑनर्स में 98.6 प्रतिशत तक मेरिट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली मेरिट सूची के बाद दूसरे व तृतीय वर्ष के विद्यार्थी दुरुस्त कराएं रिकॉर्ड
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के सभी द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थी फीस भरने से पहले अपना रिकाॅर्ड जरूर जांच लें। इसमें विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, मां का नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, कॉलेज नाम, विषय, कॉलेज अनुक्रमांक शामिल हैं। गलत फीस भरने के बाद रिकार्ड दुरुस्त नहीं हो सकेगा। इसलिए विद्यार्थी फीस भरने से पहले महाविद्यालय में कमरा नंबर 107 में राकेश कुमार के पास त्रुटि दूर करा लें।
दूसरे महाविद्यालय से माइग्रेशन लेकर आने वाले विद्यार्थी भी फीस भरने से पहले महाविद्यालय का नाम जरूर जांच लें। जिन विद्यार्थियों ने 10 व 11 जुलाई को गलती से फीस भर दी है, वे फीस रिफंड के लिए आवेदन लिखकर साथ में फीस की रसीद व विद्यार्थी के बैंक खाते की प्रतिलिपि महाविद्यालय में जमा कराएं। फीस भरने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड क्लास ग्रुप में शेयर कर दिए गए हैं।

महिला कॉलेज में 98.2 प्रतिशत रही मेरिट
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी पहली मेरिट सूची राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए अंग्रेजी ऑनर्स के लिए 98.2 प्रतिशत सबसे अधिक रही। इसके बाद बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स के लिए 95.8 प्रतिशत, बीए साइकोलॉजी ऑनर्स में 95.8 प्रतिशत, बीएससी गणित ऑनर्स में मेरिट 95.4 प्रतिशत रही। यहां भी छात्राओं में प्रवेश का मुकाबला टफ रहा।


हिंदू कॉलेज में 104.4 प्रतिशत रही मेरिट
लाल नाथ हिंदू काॅलेज में पहली मेरिट सूची बीकॉम विषय के लिए सबसे अधिक 1014.4 प्रतिशत रही। बीए के लिए मेरिट 103 प्रतिशत अंक तक पहुंची। इसके अलावा बीबीए, बीसीए व बीएजेएमसी विषयों में मेरिट 97 प्रतिशत से ऊपर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed