फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The villagers protested against the team that went to remove the possession from the panchayat land, then returned to the ground

पंचायत की जमीन से कब्जा हटाने गई टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध तो बैरंग लौटी

Thu, 22 Sep 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The villagers protested against the team that went to remove the possession from the panchayat land, then returned to the ground
किशनगढ़ में ग्रामीणों से बात करते अधिकारी । संवाद
दल-बल के साथ पंचायत की जमीन में रखे बिटोड़े, खंभे व तालाब के किनारे अवैध रूप से पड़ी ईंट-रोड़े, पत्थर आदि को हटाने गई टीम को ग्रामीणों के विरोध के कारण बैरंग लौटना पड़ा। ग्रामीणों व शिकातयकर्ताओं के बीच तनाव बढ़ता देखकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी गौरव गुप्ता खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की बात सुनीं। ग्रामीणों ने कहा कि जिस जमीन पर बिटोड़े रखे गए हैं वह ग्राम पंचायत की है। ये ग्रामीणों की सहमति से रखे गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि वह बिटोड़े हटाने के लिए तैयार हैं, लेकिन शिकायतकर्ता ग्राम किशनगढ़ से बाहर के रहने वाले हैं। आरोप है कि कुछ लोग प्रशासन की आड़ में पंचायत की जमीन पर अपना कब्जा दिखाना चाहते हैं। ग्रामीणों का तर्क था कि जो बिटोड़े रखे हैं, वे भी सड़क की जमीन पर रखे हैं। इस पर ग्रामीण पैमाइश कराने के लिए अड़ गए। पैमाइश की बात को ध्यान में रखते हुए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी गौरव गुप्ता एचसीएस ने दस दिन का समय देते हुए कहा कि जमीन ग्राम पंचायत की है। इस पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं किया जा सकता। अगर अपने आप कब्जा हटाया जाता है तो ठीक है वरना दस दिन बाद पूरी जमीन को खाली कराया जाएगा, वह चाहे किसी का भी हो। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed