{"_id":"6670bfbbfb97dc152f09a4e4","slug":"the-victim-said-bullets-were-fired-to-kill-not-aerial-fire-rohtak-news-c-17-roh1019-445197-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीड़ित बोला- हवाई फायर नहीं, जान से मारने के लिए चलाई थीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीड़ित बोला- हवाई फायर नहीं, जान से मारने के लिए चलाई थीं गोलियां
विज्ञापन
रोहतक। बोहर गांव में रविवार रात हुई फायरिंग केस में नया मोड़ आ गया है। गांव के युवक अमित का कहना है कि आरोपी ने हवाई फायर नहीं, बल्कि उसके ऊपर सीधी गोलियां चलाई गईं। वह गोली लगने से बच गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
बोहर गांव निवासी अमित ने दी शिकायत में बताया कि रविवार रात करीब सवा आठ बजे गांव के अड्डे पर मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच भालौठ गांव की तरफ से आए टाटा मैजिक गाड़ी (छोटा हाथी) ने कट मार दिया। वह गिरते-गिरते बाल-बाल बचा। उसने देखकर वाहन चलाने के लिए कहा तो एक युवक नीचे उतरा और उसके ऊपर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने हमला करने वाले युवक को पकड़ लिया, जबकि टाटा मैजिक सवार युवक नीचे उतरकर फरार हो गया। 10 मिनट बाद बोलेरो में पांच युवक सवार होकर आए। आते ही गालियां देने लगे। बोले, जिन्होंने युवक को पकड़ा है, उनको मार देंगे। तभी बोलेरो से नीचे उतरे युवक ने उसके ऊपर जान से मारने की नियत से गोलियां चला दी। वह बाल-बाल बचा। तभी अड्डे पर मौजूद भीड़ ने युवकों को घेर लिया। साथ ही उस युवक को दबोच लिया, जो गोलियां चला रहा था। बाकी युवक फरार होने में कामयाब रहे। गुस्से में गांव की अनजान भीड़ ने पकड़े युवक की पिटाई कर दी।
पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान अमन उर्फ बाबा निवासी करौंथा के तौर पर हुई। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
वर्जन
घटनास्थल से कारतूस का खोल भी बरामद किया है। एफएसएल की टीम से भी घटनास्थल का दौरा कराया जाएगा। अमन उर्फ बाबा का सीएचसी किलोई में मेडिकल कराया गया।बाकी की मेडिकल जांच पीजीआई में कराई है। चिकित्सकों की अनुमति से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी