फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The truck driver took goods worth 17 lakhs sent from IMT to Odisha by making fake documents and took them to Jodhpur.

आईएमटी से ओडिशा भेजा गया 17 लाख का माल फर्जी कागजात बनाकर जोधपुर ले गया ट्रक चालक

Fri, 01 Jul 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The truck driver took goods worth 17 lakhs sent from IMT to Odisha by making fake documents and took them to Jodhpur.
आईएमटी स्थित कंपनी से ओडिशा भेजा गया 17 लाख का माल ट्रक चालक फर्जी कागजात बनाकर राजस्थान के जोधपुर ले गया। जोधपुर की जीएसटी की टीम ने माल व ट्रक को जब्त कर लिया। कंपनी की तरफ से हिसार की ट्रांसपोर्ट कंपनी और ट्रक चालक राजस्थान के पाली निवासी मदनलाल के खिलाफ आईएमटी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

स्क्रैप पिघलाने वाली आईएमटी स्थित कंपनी डीआरसीएल लॉजेस्टिक लिमिटेड के सीनियर मैनेजर अकीब ने पुलिस को शिकायत दी है कि कंपनी 22 जून को रोहतक स्थित स्टील प्लांट से माल ओडिशा के कलिंग नगर स्थित कंपनी के प्लांट में भेजा था। 25 जून को फोन आया कि आपकी कंपनी का माल जोधपुर स्थित जीएसटी की टीम ने जब्त कर लिया है। इससे कंपनी सकते में आ गई, क्योंकि माल ओडिशा भेजा गया था। ऐसे में जोधपुर कैसे पहुंच गया। कंपनी के अधिकारी जोधपुर जीएसटी कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि गाड़ी को जाली दस्तावेज के चलते जब्त किया गया है। इसके बाद कंपनी ने रोहतक के आईएमटी स्थित थाने में शिकायत दी। पुलिस ने हिसार की ट्रांसपोर्ट कंपनी और ट्रक चालक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रोहतक की स्टील कंपनी का आरोप है कि उन्होंने माल ओडिशा भेजा था, लेकिन माल जोधपुर पहुंच गया। पता चला कि रूट बदलने के लिए फर्जी कागजात तैयार किए गए हैं। पुलिस ने हिसार की ट्रांसपोर्ट कंपनी व ट्रक चालक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। -इंस्पेक्टर कैलाश चंद, प्रभारी आईएमटी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed