फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The trolley collided with a trolley standing on the side of the road, the driver of Ghaziabad died

सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराया ट्राला, गाजियाबाद के चालक की मौत

Sat, 03 Jul 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The trolley collided with a trolley standing on the side of the road, the driver of Ghaziabad died
दादरी से गाजियाबाद जा रहे ट्राले की सांपला बाईपास पर सड़क किनारे खड़े ट्राले से टक्कर हो गई। टक्कर में यूपी के गाजियाबाद जिले के गांव कलधीना निवासी शाहनवाज की मौत हो गई, जबकि परिचालक अजमूल घायल हो गया। सांपला पुलिस ने राजस्थान नंबर के ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यूपी के गाजियाबाद जिले के गांव निगरावढ़ी निवासी अजमूल ने दी शिकायत में बताया कि एक जुलाई की रात करीब साढ़े 11 बजे वह दादरी से गाजियाबाद के लिए ट्राला लेकर चले थे। ट्रॉला शाहनवाज चला रहा था। तड़के तीन बजे जब सांपला बाईपास पर पहुंचे तो सड़क किनारे राजस्थान नंबर का ट्राला खड़ा था। ट्रॉला चालक ने न तो इंडीकेटर जला रखे थे और न ही कोई संकेतक बनाया हुआ था। इस दौरान गाजियाबाद जा रहा ट्राला ड्राइवर साइड से सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गया। टक्कर में चालक शाहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वह घायल हो गया। मामले की सूचना पाकर सांपला पुलिस पीजीआई पहुंची और घायल के बयान पर सड़क किनारे खड़े ट्राले के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed