फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The training inspired women to become self-reliant and self-reliant.

Rohtak News: प्रशिक्षण से महिलाओं में आत्मनिर्भर और आत्म स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया

Sat, 07 Dec 2024 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
The training inspired women to become self-reliant and self-reliant.
06jjrp09- झज्जर। प्र​शिक्षण ​शिविर में महिलाओं को जागरूक करते कृ​षि अ​धिकारी। स्त्रोत- केवीएस
झज्जर। जिला कृषि विज्ञान केंद्र में अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए सिलाई कढ़ाई और व्यावसायिक प्रशिक्षण फल व सब्जी का प्रशिक्षण 2 से 6 दिसंबर तक दिया गया। इसमें 30-30 महिलाओं के समूह बनाए गए और उन्हें अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के संयोजक डॉ. उमेश शर्मा और डॉ. मोनिका शर्मा ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे प्रशिक्षण से महिलाओं में आत्मनिर्भर और आत्म स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया गया। डॉक्टर उमेश शर्मा ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे प्रशिक्षण से हजारों महिलाएं प्रशिक्षित होकर आत्मनिर्भर और आत्म स्वभावलंबी बनी है और अपना व्यापार कर रही है। उन्होंने कहा कि फल सब्जी के प्रशिक्षण से मुरब्बा, जैम, जेली, अचार और अन्य फल अगर सब्जी के उत्पाद बनाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है, वहीं उन्हें प्रशिक्षण के दौरान प्रमाण पत्र और किट भी दी जा रही है। इसके अलावा कटाई, छंटाई के प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को विभिन्न तरह की सिलाई, कढ़ाई, कताई बुनाई सिखाई गई है और महिलाओं को प्रमाण पत्र और सिलाई मशीन व अन्य उपकरण किट के तौर पर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही सरकार का उद्देश्य है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र झज्जर मील का पत्थर साबित हो रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉक्टर मोनिका शर्मा ने कहा कि महिलाएं बढ़-चढ़कर प्रशिक्षण में भाग ले रही हैं और जो भी वह सवाल पूछ रही हैं, उन सवालों का जवाब प्रशिक्षण देने वाले ट्रेनर अच्छी तरह से दे रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र में हर वर्ष प्रशिक्षण लगते हैं। किसानों को भी विभिन्न फल सब्जियां और फसलों के बारे में जानकारी विस्तार से दी जाती है। किसानों के भी शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिसमें प्रणाली प्रबंधन फलों व सब्जियों में फसलों को कीटों से कैसे बचाएं इन सब का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र में दिया जाता है। गुढ़ा आईटीआई से प्रशिक्षण देने के लिए सत्यवती व मीरा शिक्षिकाएं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed