फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The traders of Kila Road called the councillors and showed them the reality

Rohtak News: किला रोड के व्यापारियों ने पार्षदों बुलाकर दिखाई हकीकत

Tue, 01 Apr 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 01 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The traders of Kila Road called the councillors and showed them the reality
रोहतक। शहर के सबसे व्यस्त बाजार किला रोड के व्यापारियों ने सोमवार को वार्ड छह की पार्षद नीरा भटनागर के पति व वार्ड सात के पार्षद कपिल नागपाल को बुलाकर बाजार की समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि कैसे व्यापारी नाले जाम होने, कूड़ा न उठने व खस्ताहाल सड़क से परेशान हैं। पार्षदों ने लिखित में मांग पत्र मांगा और जल्द समाधान का भरोसा दिलवाया।
विज्ञापन

किला रोड बाजार का पूर्वी हिस्सा वार्ड सात व पश्चिमी हिस्सा वार्ड छह में आता है। बाजार के प्रधान सुनील बोंटरा, उप प्रधान दीपक पुनियानी, ललित सुनेजा व अन्य व्यापारियों सोमवार को कॉल करके पार्षद कपिल नागपाल व नीरा भटनागर के पति नरोतामल को बुलाकर समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने बताया कि नाले बंद होने की वजह से गंदा पानी बाजार में एकत्रित हो जाता है। समय पर बाजार का कूड़ा नहीं उठाया जाता। भिवानी स्टैंड की तरफ नाला बंद पड़ा है। सफाई नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

बाक्स
ठेकेदार को बुलाकर दिए कूड़ा उठाने के निर्देश
पार्षद कपिल नागपाल ने बताया कि बाजार के व्यापारियों से लिखित में मांग पत्र मांगा है, ताकि अधिकारियों से बात कर सकें। सफाई ठेकेदार को बाजार में बुलाकर समय पर कूड़ा उठाने की हिदायत दी है। तय हुआ है कि व्यापारी बाजार में डस्टबिन रखेंगे। ठेकेदार के कर्मचारी सुबह नौ बजे से पहले या रात को कूड़ा उठाकर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed