फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The thirteenth day of the death of Anand of Dobh has been celebrated, a panchayat may be held tomorrow.

Rohtak News: डोभ के आनंद की हुई तेरहवीं, कल हो सकती है पंचायत

Sat, 16 May 2026 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 16 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The thirteenth day of the death of Anand of Dobh has been celebrated, a panchayat may be held tomorrow.
रोहतक। डोभ गांव के युवक आनंद उर्फ अन्ना की शुक्रवार को तेरहवीं हो गई। ऐसे में रविवार को मामले को लेकर गांव में पंचायत हो सकती है। गांव के सरपंच प्रदीप उर्फ भोला का कहना है कि इस संबंध में दोनों पक्षों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन

चर्चा है कि शनिवार को दोनों पक्ष मामले को लेकर शपथ पत्र दे सकते हैं। इसके लिए वकीलों से बातचीत चल ही है। यही कारण है कि शुक्रवार को पुलिस ने मामले में कोई नई गिरफ्तारी नहीं की है। दो आरोपियों से अब भी पूछताछ होनी बाकी है।
विज्ञापन

आरोपी राहुल के मामा मंजीत की पिस्तौल भी जांच टीम को नहीं मिल सकी है। 14 मई को डोभ गांव निवासी राहुल व उसके भाई अंकित की शादी होनी थी जो टल गई थी। इससे पहले सात मई को राहुल के पास उसका दोस्त आनंद उर्फ अन्ना आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल के मकान में आनंद के सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने राहुल सहित तीन के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस को अब तक हत्या के तथ्य नहीं मिल सके हैं। मामला आत्महत्या या हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed