{"_id":"696bf6f5ba4f8cb6d609e7f6","slug":"the-think-before-you-share-campaign-will-promote-legal-literacy-dr-tarannum-rohtak-news-c-17-roh1020-795942-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"थिंक बिफोर यू शेयर अभियान से कानूनी साक्षरता को मिलेगा बढ़ावा : डॉ. तरन्नुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थिंक बिफोर यू शेयर अभियान से कानूनी साक्षरता को मिलेगा बढ़ावा : डॉ. तरन्नुम
Sun, 18 Jan 2026 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
19...मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. तरन्नुम खान।
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. तरन्नुम खान ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के सदस्य सचिव व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशानुसार मैनेजिंग द डिजिटल वर्ल्ड थिंक बिफोर यू शेयर अभियान की शुरुआत की गई है।
यह अभियान मुख्य न्यायाधीश अधिकारी सीजेएम कम सेक्रेटरी डॉ. तरन्नुम खान के मार्गदर्शन में आमजन में कानूनी साक्षरता फैलाने और न्याय तक पहुंच को और अधिक सुधार करने की उद्देश्य से चलाया जा रहा है। यह अभियान डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी और फर्जी सूचनाओं के बीच नागरिकों को सतर्क बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना, संदिग्ध डिजिटल संदेशों और ऑनलाइन गतिविधियों के प्रति सतर्क करना व सोशल मीडिया के सीमित और नियंत्रित उपयोग की आदत विकसित करना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बच्चों और किशोर को सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले मानसिक और शारीरिक दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना अभियान का हिस्सा है। फर्जी खबरों की पहचान, सत्यापन के लिए रुकें, जांचें, रिपोर्ट करने के सिद्धांत को जनता तक पहुंचाना है ताकि लोग किसी भी सूचना को आगे साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।
अभियान के अंतर्गत पैनल अधिवक्ताओं और अधिकार मित्रों की टीम गठित की हैं, जिन्हें घर-घर जाकर जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए तैनात किया है। यह टीम विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आम नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे और उन्हें डिजिटल आदत ऑनलाइन बुकिंग, साइबर ठगी व अन्य ऑनलाइन जोखिमों के प्रति संवेदनशील बनाएंगी।