{"_id":"63fd163d0c1c1588d5070c64","slug":"the-theft-in-the-temple-was-not-revealed-even-after-48-hours-rohtak-news-c-17-roh1019-79476-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मंदिर में चोरी का 48 घंटे बाद भी नहीं हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मंदिर में चोरी का 48 घंटे बाद भी नहीं हुआ खुलासा
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सल्लारा मोहल्ला स्थित चौगान माता मंदिर में चोरी की वारदात की सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं है। वारदात से श्रद्धालुओं में रोष है, जबकि थाना प्रभारी कह रहे हैं कि चोरों को पहले से सीसीटीवी कैमरा लगा होने का पता था, इसलिए एक बार भी चेहरे से कपड़ा नहीं हटाया। इस कारण दिक्कत आ रही है। एक दिन पहले सल्लारा मोहल्ला निवासी जोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चौगान माता मंदिर में पुजारी है। शनिवार की रात को अच्छी तरह से मंदिर का गेट बंद करके गया था। साथ ही मंदिर की सुरक्षा के लिए गेट पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है। रविवार तड़के चार बजे मंदिर में आया तो गेट का ताला टूटा मिला। अंदर गया तो मंदिर का भी ताला टूटा हुआ था। साथ ही माता का चांदी का मुकुट, चांदी का छत्र भी नहीं मिला। इसके अलावा मंदिर के पीछे लगी पानी की मोटर भी चोरी मिली।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। कैमरे के अंदर दिखाई दे रहा है कि रात को दो बजकर 11 मिनट पर दो युवक आते हैं। एक युवक ने कंबल ओढ़ रखा था, जबकि दूसरे ने काले रंग कपड़ा मुंह पर ढका हुआ है। दोनों युवक पहले मंदिर की सीढ़ियों के रास्ते ऊपर आते हैं। इसके बाद नीचे आकर सबसे पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ने दिखाई दे रहे हैं। फिर मंदिर के अंदर के तालों को तोड़कर वारदात अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।
सुबह मंदिर में आया तो ताला टूटा मिला। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सौंप दी है। उम्मीद है जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।
जोनी, पुजारी मंदिर चौगान माता मंदिर, सल्लारा मोहल्ला
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। आसपास के युवकों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी कामयाबी नहीं मिली है।
बिजेंद्र सिंह, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी