{"_id":"6791677d46d691108808e806","slug":"the-temptation-of-illegal-weapons-is-not-going-away-7-captured-in-22-days-rohtak-news-c-17-roh1020-586109-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अवैध हथियारों का नहीं छूट रहा मोह, 22 दिन में 7 काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अवैध हथियारों का नहीं छूट रहा मोह, 22 दिन में 7 काबू
विज्ञापन
रोहतक। जिला पुलिस की कठोर कार्रवाई के बावजूद युवाओं में हथियारों का जादू कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला पुलिस की ओर से आए दिन कार्रवाई करते हुए हथियारों के साथ युवाओं को गिरफ्तार किया जा रहा है, लेकिन कार्रवाई के बावजूद हथियारों का मोह कम नहीं हो पा रहा है।
पिछले साल 180 से अधिक अवैध हथियारों के 90 से अधिक युवाओं को गिरफ्तार किया था। इस साल के शुरुआत से ही यह ग्राफ बढ़ने लगा है। 22 दिन में 7 युवाओं को हथियार के साथ काबू किया जा चुका है। दूसरे शब्दों में कहे तो हर तीसरे दिन एक युवा हथियार के साथ पकड़ा जा रहा है।
जिले में अपराधी आए दिन लोगों पर जानलेवा हमले कर रहे हैं। पिछले दिनों में कई घटनाएं सामने आई हैं। इन सभी घटनाओं में बदमाशों ने अवैध असलहा का प्रयोग किया है, जो दूसरे राज्याें से मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन
यूपी से आते हैं ज्यादातर अवैध हथियार : रोहतक में 2024 पिछले दिनों हुए बलियाना मोड़ के पास शराब की दुकान में हुए तिहरे हत्याकांड में प्रयोग किए गए हथियार उत्तर प्रदेश से लाए गए थे। सुनारिया में रवि हत्याकांड में भी यूपी के बदमाश ने ही हत्या के लिए हथियार मुहैया कराए थे। नवंबर 2023 में नेशनल हाईवे नंबर-9 पर फौजी ढाबे में तीन बदमाशों ने फायरिंग की। उस घटना में यूपी के बुलंदशहर निवासी हत्यारोपी को काबू किया गया था।