फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The team of village Bhadraf became the winner of BBC cricket competition.

Rohtak News: गांव भड़फ की टीम बनी बीबीसी क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता

Mon, 09 Feb 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The team of village Bhadraf became the winner of BBC cricket competition.
फोटो संख्या:75- गांव भड़फ में क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी---स्रोत- कमेटी
कनीना। गांव भड़फ में आयोजित 6 दिवसीय बीबीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हुआ। छह दिन तक चले इस खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की कुल 48 टीमों ने भाग लिया। कमेटी सदस्य अश्वनी कुमार ने बताया कि फाइनल मुकाबले में भड़फ की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विजेता टीम को 31 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। पाली कुंड जिला रेवाड़ी गांव की टीम द्वितीय रही जिसे 21 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि विनोद भड़फ ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।
खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना व आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। खेल मैदान में किया गया परिश्रम जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाता है।

इस अवसर पर अमरजीत कुमार, अजीत, बाबूलाल, जितेंद्र, कृष्ण, विक्रम, राहुल शर्मा, नरेश कुमार, रोहित, मोनी, देवेंद्र, गुलशन, नवीन, दीपक सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed