फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The teacher looted the car after gunning the pistol near Gumana

गुमाणा के पास पिस्तौल तान कर जेबीटी टीचर से लूटी कार, तीनों बदमाश फरार

Sat, 12 Dec 2020 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
The teacher looted the car after gunning the pistol near Gumana
रोहतक। गुमाणा के पास लिफ्ट लेकर तीन बदमाशों ने जेबीटी शिक्षक की कार लूट ली। कार लूटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव पोलंगी निवासी रामदिया ने बताया कि वह डीईईओ ऑफिस रेवाड़ी में बतौर जेबीटी टीचर कार्यरत है। 10 दिसंबर की रात करीब सवा 8 बजे वह अपनी कार में सवार होकर अपने खेत चोटे वाला मोड़ पर घूमने गया था। वह अपनी कार में बैठा था, उसी वक्त तीन युवक आए, तीनों ने मास्क लगाए हुए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें किलोई गांव जाना है, उन्हें वहां तक छोड़ दो। उनके कहने पर रामदिया ने उन्हें अपनी कार में बैठा लिया। दो लड़के पिछली सीट पर व एक लड़का अगली सीट पर बैठ गया। जैसे ही वे बाबा नागर दास स्कूल से पहले ड्रेन पर पहुुंचा तो उन्होंने कहा कि उन्हें गुमाणा की तरफ जाना है। गाड़ी गुमाणा की तरफ मोड़ लो। गांव गुमाणा की तरफ गाड़ी मोड़ी तो उन्होंने गाड़ी रोकने के लिए कहा। गाड़ी रुकने के बाद उन्होंने रामदिया को भी गाड़ी से नीचे उतरने के लिए कहा। जब वह नीचे उतर गया तो उन तीनों ने पिस्तौल निकाली और और उसे कहा कि नीचे बैठ जाओ। इसके बाद वह रामदिया को तरह तरह की धमकियां देते हुए गाड़ी लूट कर फरार हो गए। गाड़ी के सभी कागजात, मोबाइल फोन सहित अन्य दस्तावेज गाड़ी में ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed