फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CJI in Rohtak

Rohtak News: सीजेआई सूर्यकांत ने पैर छूकर बढ़ाया गुरुओं का मान, यह संस्कार नई पीढ़ी में भी होने चाहिए

Sun, 15 Feb 2026 04:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 04:02 AM IST
विज्ञापन
CJI in Rohtak
32-एमडीयू के टैगोर सभागार में अपने गुरु के पैर छूने पहुंचे सीजेआई सूर्यकांत। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
रोहतक। एमडीयू की एलुमनाई मीट में सीजेआई सूर्यकांत ने दिल छू लिया। यहां लोगों से खचाखच भरे टैगोर सभागार में सीजेआई ने आते ही पांव छूकर आशीर्वाद लिया। यह हमारे लिए भी मान बढ़ाने वाला पल रहा। यह संस्कार नई पीढ़ी में भी होने चाहिए। यह कहना है सीजेआई के शिक्षक रहे प्रो. केपीएस महलवार व प्रो. रणबीर सिंह का। शनिवार को समारोह के बाद शिक्षकों ने बातचीत में यह बातें कहीं।
विज्ञापन

वर्ष 1981-84 में सूर्यकांत पढ़ाई के साथ भाषण व अन्य प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। वह आम छात्र थे। मेहनत के बूते जड़ से शिखर तक पहुंचे हैं। उनमें कभी दिखावा नहीं रहा। विनम्रता व अच्छे संस्कार ही उनकी पहचान हैं।
विज्ञापन

- सेवानिवृत्त प्रो. केपीएस महलवार, विधि विभाग, एमडीयू


------------
सीजेआई के साथ उनकी बेटी को पढ़ाने का भी मिला गौरव

सीजेआई सूर्यकांत अब भी अपने संस्काराें से जुड़े हैं। वर्तमान में ऐसा सम्मान कम ही देखने को मिलता है। हमें उन पर गर्व है। उन्होंने अपने गुरुओं की सेवा व ईमानदारी का रास्ता नहीं छोड़ा। उनकी बेटी ने भी कानून पढ़ाई की है। उन्हें पढ़ाने का सौभाग्य भी मुझे ही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सेवानिवृत्त प्रो. रणबीर सिंह, विधि विभाग, एमडीयू

------------
दोस्तों से मिले, पुरानी यादों में हुए भावुक

एलुमनाई समारोह में एमबीबीएस 1991 बैच के छात्र रहे डॉ. ध्रुव चौधरी, डॉ. आदित्य बतरा, डॉ. सुमित सचदेवा, डॉ. हरप्रीत, डाॅ. नवीन समेत अनेक लोग पहुंचे। यहां हर शख्स अपने बैच के साथियों के साथ नजर आया। किसी ने पुराने साथियों के साथ मिलकर पुरानी यादें ताजा कीं तो कोई वर्तमान हालात से रूबरू हुआ। डॉ. सुमित सचदेवा ने कहा कि यहां आकर अपने सीनियर से मुलाकात हुई। उनके साथ समय बिताकर अच्छा लगा।

मिनट-दर-मिनट:::सीजेआई 4:20 घंटे रोहतक में रहे।
- 12:20 बजे बाबा मस्तनाथ विवि में हेलीकॉप्टर से उतरे
- 12:30 बजे एमडीयू के स्वर्ण जयंती द्वार का उद्घाटन।
- 12:40 बजे एमडीयू के टैगोर सभागार में एलुमनी मीट में पहुंचे।
- 2:16 बजे टैगोर सभागार में भाषण शुरू।
- 2:26 बजे भाषण संपन्न।
- 3:25 बजे एमडीयू से रवाना हुए।
- 3:30 बजे जिला बार एसोसिएशन के अभिनंदन समारोह में पहुंचे।
- 4:31 बजे बाबा मस्तनाथ मठ स्थित हेलीपैड के लिए रवाना
- 4:40 बजे हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना।

32-एमडीयू के टैगोर सभागार में अपने गुरु के पैर छूने पहुंचे सीजेआई सूर्यकांत। अमर उजाला

32-एमडीयू के टैगोर सभागार में अपने गुरु के पैर छूने पहुंचे सीजेआई सूर्यकांत। अमर उजाला- फोटो : अमर उजाला

 

32-एमडीयू के टैगोर सभागार में अपने गुरु के पैर छूने पहुंचे सीजेआई सूर्यकांत। अमर उजाला

32-एमडीयू के टैगोर सभागार में अपने गुरु के पैर छूने पहुंचे सीजेआई सूर्यकांत। अमर उजाला- फोटो : अमर उजाला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed